फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl student raped after friendship over phone dies in hospital during abortion in varanasi

दर्दनाक: फोन पर दोस्ती के बाद छात्रा से दुष्कर्म, फिर गर्भपात के दौरान अस्पताल में मौत, जानें पूरी कहानी

Sat, 13 Aug 2022 07:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 13 Aug 2022 07:51 PM IST
सार

रक्षाबंधन के दिन छात्रा चंदापुर स्थित ननिहाल से चचेरे भाई को राखी बांधने को कहकर घर से निकली लेकिन घर नहीं पहुंची। उसकी तलाश शुरू हुई तो ऐसा सच सामने आया जिसे जानकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन
Girl student raped after friendship over phone dies in hospital during abortion in varanasi
अस्पताल के पास जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म पीड़ित छात्रा की निजी अस्पताल में जबरन गर्भपात कराने के दौरान शनिवार तड़के मौत हो गई। छात्रा के मामा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सहित अस्पताल की संचालिका, चिकित्सक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी व अस्पताल संचालिका को गिरफ्तार किया।   

विज्ञापन


वाराणसी के चोलापुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी युवती चंदापुर स्थित अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। वह महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। ननिहाल में रहते हुए छात्रा की घर के पास इंटरमीडिएट कॉलेज में स्कूली वैन चालक पहड़िया के अकथा निवासी प्रदुमन यादव से मुलाकात हुई।

विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन घर से निकली थी छात्रा

फोन पर पहले दोस्ती और फिर प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे के साथ कई बार देखे गए। रक्षाबंधन के दिन छात्रा चंदापुर स्थित ननिहाल से चचेरे भाई को राखी बांधने को कहकर घर से निकली लेकिन घर नहीं पहुंची। पीड़ित मामा का आरोप है कि भांजी को प्रेम जाल में फंसाकर प्रदुमन यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पेट में पांच माह का गर्भ हो गया तो उसे दवा दिलाने के बहाने आशापुर स्थित निजी अस्पताल ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां, जबरन गर्भपात के चलते भांजी की हालत बिगड़ने पर उसे  लेकर बेला मार्ग स्थित नवापुरा में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि अस्पताल की संचालिका शीला पटेल ने गर्भपात कराया और इसी दौरान भांजी ने दम तोड़ दिया। आरोपी प्रदुमन  यादव, उसका दोस्त औरा निवासी अनुराग मिश्रा, अस्पताल संचालिका सभी शव छिपाने के फिराक में थे।

आरोपी और अस्पताल संचालक गिरफ्तार

वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पीड़ित मामा ने अस्पताल के चिकित्सक डॉ. लल्लन पटेल, संचालिका शीला पटेल, दुष्कर्म के आरोपी प्रदुमभन व अनुराग मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, पुलिस ने आरोपी प्रदुमभन व शीला पटेल को गिरफ्तार किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में बगैर लाइसेंस के संचालित हो रहे अस्पताल 

इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में बगैर लाइसेंस के निजी अस्पताल संचालित हो रहे हैं। प्रतिबंध के बावजूद अधिकतर अस्पतालों में गर्भपात कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से बगैर लाइसेंस के संचालित अस्पतालों में झोला झाप चिकित्सक ऑपरेशन तक कर रहे हैं। ऐसे में आए दिन मरीजों की जान पर बनी रहती है। ठेके पर चिकित्सक रखे गए हैं। गांव में छोड़े गए अस्पतालों के एजेंट कमीशन पर मरीजों को लेकर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed