फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl student died in road accident in sonbhadra

सोनभद्रः मानव श्रृंखला में भाग लेने आई छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला

Fri, 02 Feb 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 02 Feb 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
Girl student died in road accident in sonbhadra
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में शुक्रवार को आयोजित मानव श्रृंखला में भाग लेने आ रही बरवन गांव की छात्रा बबिता (8) की सुबह 10.15 बजे ट्रैक्टर से कुचलने से मौत हो गई। छात्रा जब सड़क पार कर रही थी उसी समय हादसा हुआ। नाराज लोगों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को बल पूर्वक हटाया। 
विज्ञापन


दोपहर में जिले की प्रभारी मंत्री एवं खनन राज्यमंत्री अर्चना पांडेय जिला अस्पताल पहुंची। उनके साथ डीएम पीके उपाध्याय भी थे। इसी दौरन वहां कांग्रेस नेता भी पहुंच गए। नेताओं को देखकर डीएम उखड़ गए। मौके की नजाकत को समझते हुए मंत्री वहां से निकल गई।
विज्ञापन


मंत्री के जाने के बाद पुलिस ने दोनों नेताओं को गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर चली गई। नेताओं की गिरफ्तारी की जानकारी होते ही काग्रेसियों ने कोतवाली को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मानव श्रंखला को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अव्यवस्था हावी रही। मेन कार्यक्रम स्थल के पास एक शव वाहन इधर से उधर चक्कर लगाता रहा। इसके अलावा आंख का आपरेशन कराकर लौट रही बुजुर्ग महिला को रिक्शा से उतार दिया गया तथा विकलांग को भी घर जाने से रोक दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed