फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl missing who went to Delhi with her friends from Azamgarh

हेलो... बोब्बी बोल रही हूं: 'जल्दी निकालो नहीं तो ये मार डालेंगी', सहेलियों संग गई लड़की ने फोन पर मां से कहा

Fri, 13 Sep 2024 02:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 13 Sep 2024 02:34 PM IST
सार

बोब्बी अपनी कई सहेलियों के साथ पांच अगस्त 2024 को घूमने के लिए दिल्ली गई थी। दिल्ली जाने के दो दिन बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। तब से वह लापता है।

विज्ञापन
Girl missing who went to Delhi with her friends from Azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेलो... मैं बोब्बी बोल रही हूं। मेरी सहेलियों ने मुझे मार पीटकर कमरे में बंद कर दिया है। मोबाइल भी छीन लिया है। मेरी तबीयत बहुत खराब हो चुकी है। मुझे यहां से जल्दी निकालो, नहीं तो ये सब मुझे मार डालेंगी...। उक्त बातें सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ज्ञानती देवी की पुत्री बोब्बी ने फोन पर कहीं। ज्ञानती की पुत्री अपनी सहेलियों के साथ पांच अगस्त को घूमने के लिए दिल्ली गई थी। दिल्ली जाने के बाद तब से उसका मोबाइल बंद चल रहा है। मां ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ज्ञानती देवी ने सिधारी थाने में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि उनकी पुत्री बोब्बी अपनी कई सहेलियों के साथ पांच अगस्त 2024 को घूमने के लिए दिल्ली गई थी। दिल्ली जाने के दो दिन बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। चार सितंबर 2024 की रात में उसकी बहन के लड़के के मोबाइल नंबर पर रात में करीब 11 बजे एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन पर लड़की ने कहा कि मैं बोब्बी बोल रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी सहेलियों ने मुझे मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया है। मुझे यहां से जल्दी निकालो, नहीं तो ये सब मुझे मार डालेंगी...। इतना कह कर फोन कट गया। दोबारा फोन करने पर कोई और फोन उठा रहा है। पीड़ित की मां ने आशंका जताई है कि कहीं उनकी बच्ची के साथ कोई अप्रिय घटना न घट जाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए लड़की की तलाश शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन

उक्त मामले में मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। लड़की की तलाश जारी है। लड़की पूरी तरह से ठीक है। बहुत जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा। -वीरेंद्र कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष सिधारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed