{"_id":"66b2eb5e57ed073b72040df7","slug":"girl-misdeed-after-lured-with-money-in-varanasi-family-members-beat-old-accused-handed-over-to-police-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: पैसे का लालच देकर बालिका के साथ दुष्कर्म, परिजनों ने 50 वर्षीय आरोपी को पीटा; पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: पैसे का लालच देकर बालिका के साथ दुष्कर्म, परिजनों ने 50 वर्षीय आरोपी को पीटा; पुलिस को सौंपा
Wed, 07 Aug 2024 09:05 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 07 Aug 2024 09:05 AM IST
सार
Varanasi News: जंसा थाना क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। खेत से लौट रही बालिका ने से आपबीती सुन परिजन हैरान हो गए। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी को पहले खूब पीटा, उसके बाद पुलिस को सौंपकर मामले के बाबत तहरीर दी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती शाम 10 वर्षीय एक बालिका को पैसे का लालच देकर 50 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पाकर बालिका के परिजनों ने आरोपी की पिटाई कर उसे जंसा थाने की पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा चार में पढ़ने वाली बालिका बीती देर शाम अपने घर में नहीं दिखी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान ही बालिका खेत की तरफ से रोते हुए घर की ओर आते दिखी। परिजनों ने बालिका से रोने का कारण पूछा तो उसने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
इस पर आक्रोशित परिजनों ने आरोपी को खोज कर उसकी पिटाई की और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जंसा थाने की पुलिस ने अधेड़ को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष जंसा वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी प्रेमचंद को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।