फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   girl married him for 1.5 lakhs but then refused to go with groom in varanasi

लुटेरी दुल्हन: डेढ़ लाख रुपये लेकर शादी की, फिर साथ जाने को नहीं हुई तैयार; पढ़ें- पूरा मामला

Sat, 17 Aug 2024 06:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 17 Aug 2024 06:15 PM IST
सार

एक युवती ने डेढ़ लाख रुपये लेकर शादी की, लेकिन पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। मामला लुटेरी दुल्हन गिरोह से संबंधित बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
girl married him for 1.5 lakhs but then refused to go with groom in varanasi
Bride - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

डेढ़ लाख रुपये लेकर शादी करने के बाद एक युवती अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई तो मामला रामनगर थाने पहुंचा। घटनास्थल साहूपुरी, पड़ाव स्थित एक मकान में होने के कारण पुलिस ने सभी को चंदौली जिले के मुगलसराय थाने भेज दिया। 

विज्ञापन


मामला लुटेरी दुल्हन गिरोह से संबंधित बताया जा रहा है। मथुरा के कृष्णा नगर निवासी सूरज ने बताया कि एक बिचौलिया के माध्यम से चोलापुर क्षेत्र की एक युवती से उसकी शादी तय हुई। शादी के लिए डेढ़ लाख रुपये युवती के पक्ष को देने की बात तय हुई। शुक्रवार को शादी होनी थी। 
विज्ञापन


बिचौलिया ने चोलापुर क्षेत्र की जगह उसे साहूपुरी, पड़ाव स्थित एक मकान में बुलाकर शादी कराई। शादी के बाद विदाई के दौरान युवती साथ जाने से मना करने लगी। इस पर वह युवती को अपने साथ लेकर रामनगर थाने गया। वहां सामने आया कि युवती के पास दो आधार कार्ड भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में रामनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि घटनास्थल मुगलसराय थाना क्षेत्र का है। इसलिए दोनों पक्षों को मुगलसराय थाने भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed