{"_id":"5be026a5bdec222765623c8c","slug":"girl-left-her-family-and-living-with-lover","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती, परिजनों को नहीं हो रहा यकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती, परिजनों को नहीं हो रहा यकीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
माता-पिता ने जिस बेटी को पालन-पोषण कर बड़ा किया वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इससे परिजन असहाय हो गए और मामला थाने पहुंच गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि युवती ऐसा कदम उठाएगी। मामला यूपी के सोनभद्र जिले का है।
नगर में स्थित रोडवेज बस स्टैंड के समीप पुलिस ने घर से लापता युवती को एक युवक के साथ पकड़ लिया। दोनों कहीं जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। पुलिस युवक को कोतवाली ले गई तो युवती अचेत हो गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल ले गई।
यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे छुट्टी दे दी। कोतवाली में युवती अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व एक युवती घर से बाजार जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह वापस अपने घर लौटकर नहीं गई।

Trending Videos
घरवाले समझाने-बुझाने में जुटे
UP Police
रविवार को लापता लड़की के पिता ने बेटी के गायब होने की सूचना पुलिस को देकर अवगत कराया कि राबर्ट्सगंज नगर का रहने वाला एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसला कर उसे अपने पास रख लिया है। रात में प्रभारी कोतवाल ने आरोपी युवक के घर पर छापेमारी की।
इससे युवक के घर लोग दंग रह गए। छापेमारी में वहां युवक और युवती नहीं मिले। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे बस स्टैंड के समीप से पुलिस ने लापता युवती को युवक के साथ पकड़ कर कोतवाली ले गई। युवती अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।
वहीं, युवती को उसके घरवाले समझाने-बुझाने में जुटे रहे। पुलिस का कहना है कि युवती के घरवाले जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर हिरासत में लिए गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।