{"_id":"5878c8394f1c1b7f1fba84a7","slug":"girl-kidnaped-in-sonebhadra-case-file-against-three-with-father-and-son","type":"story","status":"publish","title_hn":" सोनभद्र में 16 दिनों से छात्रा गायब, पिता-पुत्र समेत तीन पर अपहरण का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में 16 दिनों से छात्रा गायब, पिता-पुत्र समेत तीन पर अपहरण का केस दर्ज
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
Updated Fri, 13 Jan 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
घर से पढने निकली छात्रा का नहीं चला पता
सोनभद्र जिले के एक गांव में पिछले 16 दिनों से संदिग्ध हाल में लापता छात्रा का अभी तक पता नहीं चला है।
गुरुवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में छात्रा के पिता रविनंदन की तहरीर पर पुलिस ने उसके ही गांव के विनोद, उसके पिता और मां के खिलाफ अपरहण का केस दर्ज किया है।
आरोपियों पर छात्रा का अपहरण करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक 28 दिसंबर 2016 की सुबह नौ बजे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के औरहवा गांव निवासी रविनंदन की बेटी स्कूल जाने के लिए निकली।
देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। कई दिनों तक रिश्तेदारी, संबंधितों के यहां घरवालों ने छात्रा की खोजबीन की। लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
कुछ दिनों पूर्व रविनंदन को पता चला कि गांव के ही कुछ लोग उसकी बेटी को अगवा कर लिया।
पुलिस ने बताया रविनंदन की तहरीर पर उसी के गांव के विनोद, उसके पिता अंगद और माता के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है।
शुक्रवार को आरोपियों को पकडने के लिए उनके घर पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वो घर से फरार हैं।