फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   girl jumped from roof due to monkeys death in hospital

बंदरों के उत्पात से डर कर छत से गिरी छात्रा, अस्पातल में मौत

Sun, 25 Feb 2018 09:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 25 Feb 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
girl jumped from roof due to monkeys death in hospital
मृतका अरीबा उर्फ माही - फोटो : file photo
बनारस में बंदरों के उत्पात से डर कर बीते शुक्रवार को दो मंजिला मकान से गिरी छात्रा की मौत रविवार को अस्पताल में हो गई। उसका उपचार बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा था।  
विज्ञापन


गोलाघाट स्थित ननिहाल में रह रही सातवीं की छात्रा अरीबा उर्फ माही (13) की रविवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। माही का शव अस्पताल से ननिहाल आते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए इलाकाई लोगों का कहना था कि बंदरों के उत्पात से महिलाओं, बच्चों का छत पर निकलना दूभर हो गया है लेकिन शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर के गुरेड़ी निवासी नईम खां सऊदी अरब में वुड डिजाइनर हैं। पति के सऊदी अरब में रहने के चलते उनकी पत्नी नाजमा बेगम गोलाघाट स्थित अपने पिता हाजी हलीम के यहां रहती हैं। उनकी बेटी अरीबा उर्फ माही (13) साहित्य नाका स्थित एक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती थी।

धरी रह गईं जन्मदिन मनाने की तैयारियां

girl jumped from roof due to monkeys death in hospital
demo pic
परिवारीजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम माही घर की छत पर थी। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड आ गया और माही को दौड़ा लिया। घबराहट में माही दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिर पड़ी।

गंभीर रूप से जख्मी माही को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। माही की मौत से उसकी मां अचेत हो गई और ननिहाल के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।

माही अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। रविवार को शव घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो उठा। हर किसी की आंखें छलक आईं। मामा सरवर खां ने बताया कि एक मार्च को माही का जन्मदिन था।

ननिहाल में सबकी दुलारी होने के कारण इन दिनों जोरशोर से उसका जन्मदिन मनाने की तैयारी की जा रही थी। मगर, हमें क्या पता था कि जन्मदिन से पहले अचानक माही हम सबको छोड़ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed