फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl died in road accident after hit by tractor in varanasi

Varanasi News: स्कूल जा रही बच्ची को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत; नाराज लोगों ने लगाया जाम

Mon, 13 May 2024 02:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 13 May 2024 02:13 PM IST
सार

वाराणसी जिले में स्कूल जा रही बच्ची को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आनन-फानन इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Girl died in road accident after hit by tractor in varanasi
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के लेढ़ुपुर में ईंट लदे ट्रैक्टर ने स्कूल जा रही बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका को पंडित दीनदयाल हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


यह है मामला 
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह तिलमापुर की रहने वाली वंदना राजभर (09) पुत्री राजकुमार राजभर लेढ़ुपुर प्राइमरी स्कूल में पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान प्राइमरी स्कूल के समीप बलुआ की तरफ से ईंट लदे ट्रैक्टर ने बालिका को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ले गई, जहां चिकित्सकों ने घायल की हालत बिगड़ते देख उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्रीय लोगों को हुई उन्होंने पहड़िया बलुआ मार्ग पर प्राइमरी स्कूल के पास ही चक्का जाम कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को हटाया। लगभग आधे घंटे के बाद इस मार्ग पर यातायात शुरू हुआ।


थाना प्रभारी सारनाथ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बालिका लेढ़ुपूर प्राइमरी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी, ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। चालक तथा ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed