{"_id":"5c0d2889bdec22415774f1a5","slug":"girl-died-due-to-falling-from-hammock-in-dadri-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में दर्दनाक हादसाः ददरी मेले में झूले से गिरकर युवती की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में दर्दनाक हादसाः ददरी मेले में झूले से गिरकर युवती की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Updated Sun, 09 Dec 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बलिया के ददरी मेले में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। मेले में चर्खी पर झूला झूलते समय एक युवती असंतुलित होकर गिर गई। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बांसडीरोड थाना क्षेत्र के टघरौली गांव निवासी रानी कुमारी (18) पुत्री रविंद्र नाथ अपनी चाची और बुआ के साथ मेले में गई थी। चर्खी झूले पर झूलने के लिए बैठने गई। ज्योंही चर्खी का झूला चला वह अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गई। यह देख मेले में अफरातफरी मच गई और परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
जानकारी होते ही मेला प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायल युवती का जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानी के पिता लखनऊ में दरोगा के पद पर तैनात हैं और मां गीता देवी गांव की प्रधान हैं।
विज्ञापन
सूचना पर जिला अस्पताल में सीओ अरुण सिंह पहुंचे और घटना की जानकारी ली। ददरी मेला में चर्खी के झूला से गिर कर युवती की मौत होने के बाद मेले में हड़कंप मच गया। मेले में कुल छह स्थानों पर लगे चर्खी झूला के संचालकों ने चर्खी को बंद कर दिया।