{"_id":"5dac58a88ebc3e017b4c0d23","slug":"ghosi-by-election-11-candidates-on-assamley-seat-bjp-congress-bsp-mau-up-upchunav","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोसी उपचुनाव आज: चार लाख मतदाताओं के हाथों में 11 प्रत्याशियों का भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोसी उपचुनाव आज: चार लाख मतदाताओं के हाथों में 11 प्रत्याशियों का भाग्य
Mon, 21 Oct 2019 01:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के घोसी विधानसभा के उपचुनाव में कुल ग्यारह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 4,23,952 मतदाता आज करेंगे। इनमें 1,9,5094 महिलाएं तो 2,28,454 पुरुष मतदाता शामिल हैं। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन
उपचुनाव में बसपा से अब्दुल कय्यूम अंसारी, कांग्रेस से राजमंगल यादव, भारतीय जनता पार्टी से विजय कुमार राजभर, भाकपा से शेख हिसामुद्दीन, भासपा से नेबुलाल, पीस पार्टी से फोजैल अहमद, निर्दलीय के रुप में सपा समर्थित पूर्व विधायक सुधाकर सिंह के अलावा जितेंद्र सिंह चौहान, दिलीप कुमार वर्मा, शरदचंद, रामभवन भी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
इनके भाग्य का फैसला करने के लिए कुल 4,23,952 मतदाता अपने मत का उपयोग सोमवार को ईवीएम मशीन में कर सकते हैं। महिला मतदाताओं के सापेक्ष 33360 अधिक पुरुष मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन