फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी : इस पुलिस अधीक्षक ने पेश की मिसाल, सरकारी अफसरों को लेनी चाहिए प्रेरणा

Wed, 20 Feb 2019 10:32 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 20 Feb 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur SP admitted his daughter in aangawadi
यूपी पुलिस
यूपी में गाजीपुर के एक सरकारी मुलाजिम का कारनामा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आधुनिक चकाचौंध से दूर होने पर उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है और कह रहा है कि हर सरकारी अफसर को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। 
Ghazipur SP admitted his daughter in aangawadi
गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक की बेटी - फोटो : amar ujala
सरकारी आंगनबाड़ी केंद्र में अपनी बेटी का दाखिला गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने कराया है। वह वहां रोज समय से पढ़ने के लिए आती है और मिड-डे-मील भी खाती है। एसपी की यह पहल सरकारी अफसरों के लिए एक मिसाल मानी जा रही है।
Ghazipur SP admitted his daughter in aangawadi
पेंटिग के बाद सरकारी स्कूल - फोटो : amar ujala
वर्तमान में बेटे-बेटियों को महंगें प्ले स्कूल और शिक्षण संस्थाओं में भेजना एक चलन और स्टेटस सिम्बल बन गया है। इस सुविधा से बच्चे आधुनिक शिक्षा पा सकेंगे। ऐेसे में सरकारी स्कूलों की तरफ शायद ही कोई अधिकारी ध्यान देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghazipur SP admitted his daughter in aangawadi
- फोटो : अमर उजाला
दो साल की बेटी को उन्होंने बीते आठ फरवरी को शहर के विशेश्वरगंज स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर दाखिला कराया है। बेटी अंबावीर को उसकी मां प्रियंका सिंह नियमित इस केंद्र पर लेकर आती है। इन्हीं स्कूल के गरीब बच्चों के साथ कतार में बैठकर अंबावीर ककहरा सीखती है। उनके साथ घुल मिलकर खेलती है। हाथ में थाली लेकर मिड-डे-मील का भोजन लेती है।
विज्ञापन
Ghazipur SP admitted his daughter in aangawadi
- फोटो : Instagram
एसपी की बेटी प्रवेश लेते समय केंद्र की संचालिका अंजू कुशवाहा काफी आश्चर्यचकित थीं। अभी तक इतने बड़े अधिकारियों ने इस प्रकार के स्कूलों तथा केंद्रों से परहेज ही किया है। उनका कहना है कि अंबावीर काफी समझदार है तथा अनुशासन को पसंद करती है। एसपी की पत्नी प्रियंका सिंह ने बताया कि अंबावीर को यहां आना बहुत अच्छा लगता है। रोज समय पर तैयार करने की जिद करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed