फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur, Chandauli laggy in making Ayushman Golden Card

Ayushman Bharat Yojana:आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में गाजीपुर और चंदौली फिसड्डी, सीएमओ से जवाब तलब

Wed, 24 Aug 2022 07:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2022 07:23 AM IST
सार

आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने और लाभ दिलाने में गाजीपुर और चंदौली की स्थिति संतोषजनक नहीं रही। जिस पर कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही गाजीपुर के सीएमओ से जवाब तलब भी किया गया है।

विज्ञापन
Ghazipur, Chandauli laggy in making Ayushman Golden Card
Ayushman Bharat Yojana card new - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने और लाभ दिलाने में गाजीपुर और चंदौली फिसड्डी साबित हो रहा है। मंगलवार को मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान स्थिति संतोषजनक न होने पर कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही गाजीपुर के सीएमओ से जवाब तलब भी किया गया है।
विज्ञापन


कमिश्नरी में हुई बैठक में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने मंडलीय अधिकारियों को शासन द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के प्रगति की जनपद वार समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंदौली को क्रियाशील हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों को समय-समय पर चेक कराने का निर्देश दिया। आयुष्मान गोल्डन कार्ड एवं हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर की प्रगति संतोषजनक न होने पर मुख्य सीएमओ गाजीपुर से जवाब-तलब किए जाने का संयुक्त विकास आयुक्त को निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी वाराणसी कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी चंदौली संजीव सिंह, जिलाधिकारी जौनपुर समीर वर्मा सहित मंडल के जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी मौजूद रहे।

जौनपुर में एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम कम
जौनपुर में एंबुलेंस की रिस्पांस टाइम संतोषजनक न होने पर सीएमओ को इसे व्यक्तिगत रूप से देखने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा करते रहने, मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को गो आश्रय स्थलों पर खाने-पीने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

गाजीपुर में अभियंता की लगाई क्लास
गाजीपुर में निर्माणाधीन वृहद गो आश्रय स्थल का कार्य अत्यंत धीमा होने पर गहरी नाराजगी जताई। दो माह के अंदर कार्य पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। विगत डेढ़ वर्ष में मात्र 40 फीसदी कार्य पूर्ण किए जाने पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंता की जमकर क्लास लगाई। साथ ही किसान सम्मान निधि, शौचालय एवं सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा के साथ ही सफाई व्यवस्था बेहतर करने, बिजली के बकाए बिल का भुगतान कराने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed