Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur 19 November coldest day two years mercury dropping 13 degrees visibility highway reduced 30 meters

गाजीपुर: दो साल में सबसे ज्यादा ठंडा दिन रहा 19 नवंबर, 13 डिग्री पर पहुंचा पारा; हाईवे पर 30 मीटर दृश्यता

Fri, 20 Nov 2026 06:06 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 20 Nov 2026 06:06 AM IST
सार

जिले में 19 नवंबर को पिछले दो वर्षों का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह पूरा जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। हाईवे पर दृश्यता घटकर महज 30 मीटर रह गई। सुबह और शाम के समय ठंड व सिहरन बढ़ने से जनजीवन प्रभावित रहा।

विज्ञापन
Ghazipur 19 November coldest day two years mercury dropping 13 degrees visibility highway reduced 30 meters
गाजीपुर में सुबह छाया घना कोहरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गाजीपुर में बीते दो वर्षों में 19 नवंबर का दिन सबसे ज्यादा ठंडा रहा। तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हाईवे पर सुबह छह बजे के आसपास दृश्यता 30 मीटर ही रह गई।

विज्ञापन


नवंबर के तीसरे सप्ताह में मौसम ने अचानक करवट ली है। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों की आंख खुली तो ठंड और घने कोहरे ने दस्तक दे दी थी। सुबह का मौसम ऐसा रहा कि घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह खिड़की और दरवाजे खोलते ही लोगों को वातावरण कोहरे और धुंध की चादर में लिपटा नजर आया। हाईवे पर घनी धुंध के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार थम सी गई। चालक हेडलाइट जलाकर और काफी सतर्कता बरतते हुए आगे बढ़ते नजर आए। सड़कों पर सुबह-सुबह आवागमन करने वाले लोगों को ठंड के कारण कंपकंपी का भी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

खास बात यह है कि 19 नवंबर को इस बार न्यूनतम तापमान वर्ष 2024 और 2025 की तुलना में कम दर्ज किया गया। वर्ष 2024 में इस तारीख को अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस था। वर्ष 2025 में अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि इस बार अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा।

तड़के लंबी दूरी तय करने वाले लोगों के शरीर पर शीत का असर साफ दिखाई दिया। शीत पड़ने के कारण सड़कें भी गीली हो गई थीं। सड़क की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे किसी ने पानी डाल दिया हो। हालांकि रात के समय अभी ठंड का असर उतना अधिक नहीं है, लेकिन सुबह की गलन लोगों को परेशान करने लगी है।

गर्म कपड़ों में नजर आए लोग
मौसम के बदले मिजाज का असर लोगों के पहनावे पर भी दिखने लगा है। सुबह स्वेटर और जैकेट पहनकर लोग घरों से निकले। इस महीने पहली बार बड़ी संख्या में लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेते देखा गया। हालांकि युवा अब भी हल्के कपड़ों में आवागमन करते नजर आए।

19 नवंबर का वर्षवार तापमान

वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2024 30.2 14.6
2025 27.5 17.0
2026 29.0 13.0
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

मौसम अब बदल रहा है। कोहरे का असर भी दिखने लगा है। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जनपद का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। - अशोक राय, आपदा विशेषज्ञ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed