फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghaziabad police named Shubham of Sigra as kingpin in banned cough syrup case

Varanasi: प्रतिबंधित कफ सिरप मामले में गाजियाबाद पुलिस ने सिगरा के शुभम को बताया सरगना, पढ़ें- पूरा मामला

Sat, 08 Nov 2025 04:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 08 Nov 2025 04:27 PM IST
सार

सोनभद्र पुलिस की सूचना पर गाजियाबाद में गत तीन नवंबर को प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप पकड़ी गई थी। इसे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजा जाना था। 

विज्ञापन
Ghaziabad police named Shubham of Sigra as kingpin in banned cough syrup case
शुभम जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद की नंदग्राम थाने की पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप मामले में काशी के सिगरा निवासी शुभम जायसवाल को सरगना बताया है। शुभम के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। अब गाजियाबाद पुलिस ने कमिश्नरेट की पुलिस से संपर्क साधकर आरोपी के बारे में जानकारी मांगी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच सप्तसागर दवा मंडी तक पहुंचने की उम्मीद है। सोनभद्र पुलिस की सूचना पर गाजियाबाद में गत तीन नवंबर को प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप पकड़ी गई थी। इसे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजा जाना था। इस मामले में वाराणसी के शुभम जायसवाल का नाम भी सामने आया था। 
विज्ञापन


पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से शुभम जायसवाल और उसके करीबी भूमिगत हैं। हालाकि, शुभम सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है। उसके महमूरगंज स्थित कार्यालय में पूर्वांचल के पूर्व सांसद भी पहुंचे थे। इसकी तस्वीर आरोपी ने सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। उसका मैदागिन में मेडिकल स्टोर है। सप्तसागर दवा मंडी में अच्छी पैठ है। पुलिस अब मंडी के कारोबारियों से शुभम जायसवाल के संपर्क को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed