फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Get the hydrant system of MCH wing repaired in three days

Varanasi News: तीन दिन में ठीक कराएं एमसीएच विंग का हाईडेंट सिस्टम

Thu, 21 Dec 2023 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Get the hydrant system of MCH wing repaired in three days
जौनपुर। एसपीजीआई लखनऊ में हुई घटना के बाद जिला प्रशासन अस्पतालों में आग से बचाव को लेकर काफी सतर्क है। बृहस्पतिवार को भी अग्निशमन विभाग की टीम ने जिला महिला अस्पताल और जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को देखा और आवश्यक निर्देश दिया। एमसीएच विंग में लगा हाईडेंट खराब होने पर नाराजगी जताई और तीन दिन के भीतर ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अग्नि शमन अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को टीम के साथ जिला महिला अस्पताल के एमसीएच विंग, आईसीयू, चाइल्ड केयर, आपरेशन कक्ष का निरीक्षण किया। एमसीएच विंग में लगा हाईडेंट खराब होने पर नाराजगी जताई। उसे तीन दिन के भीतर ठीक कराने का निर्देश दिया। जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। बताया कि जिला अस्पताल का 2.50 करोड़ की लागत से फायर सिस्टम को सुधारने की योजना बनाई गई है। पीडब्ल्यूडी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि ओवर लोडिंग के कारण अस्पतालों में शार्ट सर्किट की घटना हो रही है। सभी सरकारी और निजी अस्पताल इलेक्ट्रिक सेफ्टी सिस्टम को ठीक करा लें। ताकि आग लगने जैसी घटनाओं से बचा जा सके। अभियान चलाकर लगातार अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी अस्पतालों का कहा जा रहा है कि वह अपने आग से वचाव के लिए जरूर उपकरण हर हाल में लगवा लें, अन्यथा घटना किसी तरह की घटना होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी अस्पतालों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed