फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Get all the pending election related forms cleared by 3rd: CEO Elections

तीन तक करा लें निर्वाचन से जुड़े सभी लंबित फार्मों का निस्तारण: सीईओ इलेक्शन

Wed, 02 Oct 2024 05:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Get all the pending election related forms cleared by 3rd: CEO Elections
वाराणसी। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं प्रमुख सचिव निर्वाचन नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारी की बैठक मंगलवार को सर्किट हाउस में हुई। उन्होंने सभी मतदाता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित सभी फार्मो का दिनांक 3 अक्टूबर तक निस्तारण प्रत्येक दशा में करें। नए मतदाता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को ईआरओ नेट की समुचित ट्रेनिंग अविलंब करा दी जाए। समस्त ईआरओ, डीएससी के समस्त लंबित प्रकरणों का निस्तारण समय से कराएं। विशेष कर ई आरओ पिंडरा को और बेहतर काम करने को निर्देशित किया। मतदाताओं का घर घर सत्यापन, फार्म 6, फार्म 7, फार्म 8 के निस्तारण की स्थिति संतोषजनक पाई गई। उन्होंने कहा कि जनपद की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यों की स्थिति अच्छी है। बैठक में जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed