फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Genome sequencing will be done for the samples of travelers coming from outside

बाहर से आने वाले यात्रियों के सैंपल की होगी जीनोम सिक्वेसिंग

Fri, 09 Jul 2021 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Genome sequencing will be done for the samples of travelers coming from outside
जिले में डेल्टा प्लस वैरिएंट का कोई केस अभी नहीं मिला है, लेकिन गोरखपुर, देवरिया निवासी दो मरीजों में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि के बाद शासन, प्रशासन सतर्क हो गया है। एयरपोर्ट और स्टेशन पर दिल्ली, मुंबई, गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा से आने वाले यात्रियों का सैंपल लेकर उसे आईएमएस बीएचयू में जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा जाएगा, जिससे नए संक्रमण से निपटने में मदद मिल सके।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य टीमेें कैंट रेलवे स्टेशन , मंडुवाडीह, सिटी स्टेशन, एयरपोर्ट और रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की रोजाना सैंपलिंग कर रही हैं। इसके लिए सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय के निर्देशन वाली टीम लोगों की जांच कर सभी की सूची तैयार कर रही है। इसमें यात्रा कर आने वाले स्थान, नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि का ब्योरा तैयार कर सीएमओ ऑफिस भी दिया जाता है। इससे किसी यात्री की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उसके बारे में समय से जानकारी मिल सके । साथ ही अस्पतालों को भी अलर्ट किया गया है। अगर कोई मरीज मिला भी तो उसके इलाज की पूरी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed