फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Genetic priming will save crops from bacterial attack

Varanasi News: फसलों को जीवाणु के हमले से बचाएगा अनुवांशिक प्राइमिंग

Mon, 19 Dec 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Genetic priming will save crops from bacterial attack
फसलों को जीवाणु के हमले से बचाने में आनुवांशिक प्राइमिंग सहायक होगा। इसे किसी भी प्रकार के जीवाणु से होने वाले हमले से निपटने के लिए तैयार किया जाता है। इससे पौधों में अच्छी प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। बीएचयू वनस्पति विज्ञान विभाग के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में ट्राइकोडर्मा से फसलों में आनुवांशिक प्राइमिंग का पता लगाया है। फिलहाल गेहूं पर अध्ययन में सफलता मिली है जो अगली पीढ़ी के लिए भी असरदार होगा।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रशांत सिंह के निर्देशन में शोध छात्रा मेनका तिवारी, स्नातकोत्तर छात्र रजत सिंह की टीम ने ट्राइकोडर्मा को एक प्राइमिंग एजेंट के रूप में न केवल पहचाना बल्कि पहली बार गेहूं में आनुवंशिक प्राइमिंग का पता लगाया। इस खोज को शोध पत्रिका फ्रंटियर्स इन प्लांट साइंस में प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे मिली सफलता
डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि प्राइमिंग एक प्रकार का तरल पोषक तत्व है। इसे पानी के घोल में एक निश्चित मात्रा में छिड़काव कर फसलों को जीवाणुओं के हमले से बचाया जा सकता है। इसे हरित टीकाकरण का नाम दिया गया है। शोध समूह ने पहली बार गेहूं की किस्म एचयूडब्ल्यू 510 में प्राइमिंग एजेंट के रूप में ट्राइकोडर्मा का इस्तेमाल किया और बताया कि इस किस्म का बीज बाइपोलारिस सोरोकिनियाना के कारण होने वाले स्पॉट-ब्लॉच रोग से अधिक सुरक्षित थे। इस विधि से किसान अधिक प्रतिरोधी फसल किस्मों के स्वयं के बीज भंडार एकत्र कर सकेंगे। इससे उनका खाद्य उत्पादन कीटों और बीमारी के प्रकोप के प्रति कम संवेदनशील हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed