फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Genetic Kumbh BHU 11 scientists from 8 countries give advice cautious epidemics Scientists gather

BHU में जेनेटिक कुंभ: 8 देशों के 11 वैज्ञानिक आएंगे, महामारियों से सतर्क रहने की देंगे सलाह; जुटेंगे Scientist

Mon, 25 Nov 2024 11:31 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2024 11:31 AM IST
सार

Varanasi News : बीएचयू में आयोजित होने वाले जेनेटिक कुंभ ऐडनेट-2024 में 300 से ज्यादा युवा वैज्ञानिकों का जुटान होगा। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Genetic Kumbh BHU 11 scientists from 8 countries give advice cautious epidemics Scientists gather
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी महामारियों से सतर्क करने के लिए आठ देशों के 11 जाने-माने वैज्ञानिक बीएचयू आएंगे। 27 से 30 नवंबर के बीच जंतु विज्ञान विभाग में चार दिन का जेनेटिक कुंभ ऐडनेट-2024 का आयोजन किया गया है। इसमें देश के 50 विश्वविद्यालयों के 56 जेनेटिक और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के लेक्चर होंगे, जिसे सुनने के लिए 300 से ज्यादा युवा वैज्ञानिक आएंगे। 

विज्ञापन


ऐडनेट-2024 में हड़प्पा उत्खनन के 100 वर्ष पूरे होने पर राखीगढ़ी मैन प्रो. वसंत शिंदे का व्याख्यान होगा। 72 वैज्ञानिक पोस्टर प्रदर्शित करेंगे। इस दौरान विभिन्न वैज्ञानिक पैनल डिस्कशन होंगे। आयोजक जीन वैज्ञानिक प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि आने वाली महामारियों से हम ज्यादा बेहतर बचाव को लेकर वैज्ञानिक चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


अमृतसर में कलिया वालां खोह की खोज करने वाले अजनाला मैन सुरिंदर कोचर, भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण के निदेशक प्रो. बीवी शर्मा भी आएंगे। विदेशी मेहमानों को बनारस के मंदिरों और क्रूज से गंगा घाट और गंगा आरती भी दिखाई जाएगी। बीएचयू के पूर्व कुलपति (भारत में डीएनए फिंगर प्रिंट के जनक) प्रो. लालजी सिंह ने 20 साल पहले इस कार्यक्रम की शुरुआत कराई थी। इसमें अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक के वैज्ञानिक पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed