फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gave the girl assurance of marriage by pretending to be a Defense Ministry employee, then reneged.

Varanasi News: रक्षा मंत्रालय का कर्मचारी बताकर युवती को शादी का भरोसा दिया, फिर मुकर गया

Tue, 10 Mar 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gave the girl assurance of marriage by pretending to be a Defense Ministry employee, then reneged.
चौबेपुर। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से पहचान होने के बाद शादी की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, बीते साल सितंबर में उसकी पहचान चांदपुर, बुलंदशहर निवासी प्रणव ठाकुर से मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी। आरोपी ने खुद को रक्षा मंत्रालय में कार्यरत बताया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। प्रणव कई बार वाराणसी आकर उससे मिला।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने शादी का वादा कर नजदीकियां बढ़ाईं और इसी भरोसे पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि 25 जनवरी 2026 के बाद युवक के व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया और उसने बातचीत कम कर दी। जब युवती ने शादी के बारे में पूछा तो युवक ने इन्कार कर दिया। दबाव बनाने पर उसने गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने शुरू कर दी। कहा कि इस रिश्ते को यहीं समाप्त कर दो, नहीं तो फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा।
विज्ञापन

पीड़िता ने शिकायत में यह भी कहा कि आरोपी स्वयं को रक्षा मंत्रालय में कार्यरत बताकर धमकी देता है और कहता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। युवती ने यह भी आशंका जताई कि आरोपी का इसी तरह कई अन्य युवतियों से भी संबंध रहा है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed