{"_id":"599434b24f1c1bf9208b47a3","slug":"garib-nawaj-express-train-aborted-due-to-floods-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में बाढ़ से गरीब नवाज एक्सप्रेस निरस्त, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में बाढ़ से गरीब नवाज एक्सप्रेस निरस्त, अफरा-तफरी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 16 Aug 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
train
बिहार में आई भीषण बाढ़ के चलते पूर्वांचल में ट्रेनों के संचालन पर बुरा असर पड़ा है। बाढ़ के चलते अजमेर से किशनगंज के बीच चलने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
खिड़की पर टिकट रिफंड कराने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रही। रेल सूत्रों ने बताया शाहगंज, आजमगढ़, मऊ के रास्ते सप्ताह में तीन दिन तक चलने वाली 15715/15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस को बिहार में आई भीषण बाढ़ के चलते मंगलवार को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं अमृतसर से जयनगर तक चलने वाली 14650 सरयू एक्सप्रेस यमुना खुरासन रोड स्टेशन पर पांच घंटा विलंब से आई। बता दें कि अजमेर से किशनगंज तक गरीब नवाज सप्ताह में तीन दिन तक शाहगंज, आजमगढ़ के रास्ते चलती है। यह ट्रेन बिहार तक जाती है।
विज्ञापन