फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganpati Bappa seated on a lion raised awareness through Oh My Fraud

Varanasi News: शेर पर विराजे गणपति बप्पा, ‘ओह माय फ्रॉड’ से किया जागरूक

Sat, 19 Sep 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa seated on a lion raised awareness through Oh My Fraud
बांसफाटक पर काशी मराठा गणेशोत्सव समिति द्वारा निकाली गई विसर्जन शोभायात्रा में ढोल बजाते कलाकार
वाराणसी। गणेशोत्सव में शुक्रवार को भी प्रतियोगिताओं व संगीत की धूम रही। नूतन बालक गणेशोत्सव समाज सेवा मंडल के उत्सव में आचार्य पंडित हेमंत जोशी के आचार्यत्व में शेर पर विराजे गणेश जी का पंचोपचार विधि से पूजन हुआ। मुख्य यजमान ऋत्विक बापट थे। श्रीमूर्ति का मखाना से सहस्रनामार्चन हुआ। सौरभ शुक्ल ने साइबर क्राइम पर कहानी सुनाओ में ‘ओह माय फ्रॉड’ पेश किया। स्व. सुबोध पालन्दे स्मृति प्रश्नमंच की सजीव व ऑनलाइन प्रतियोगिता हुई। श्री काशी विश्वनाथ गणपति महोत्सव में मछोदरी स्थित श्री काशी विद्या मंदिर में प्रश्नमंच, त्वरित व्याख्यान, शतरंज एवं एक मिनट खेल प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

गणेश जी की प्रतिमा को गंगाजल से भरे ड्रम में विसर्जित

शारदा भवन, अगस्त्यकुंड में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन कर विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजे। शहनाई की धुन और पारंपरिक भक्ति गीतों के बीच अबीर-गुलाल उड़ाते हुए युवाओं की टोली भक्ति गीतों पर झूमती नजर आई। यात्रा जंगमबाड़ी, गोदौलिया, कोतवालपुरा, विश्वनाथ गली होकर वापस उत्सव स्थल पर पहुंची। गणेश जी की प्रतिमा को शारदा भवन में एक ड्रम में गंगाजल भरकर वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के बाद विसर्जित किया गया। इस दौरान यादव राव पाठक, डॉ. विनोद राव पाठक, स्मिता वी. पाठक, कपिल पाठक, स्वप्निल पाठक आदि रहे।

बांसफाटक पर काशी मराठा गणेशोत्सव समिति द्वारा निकाली गई विसर्जन शोभायात्रा में ढोल बजाते कलाकार

बांसफाटक पर काशी मराठा गणेशोत्सव समिति द्वारा निकाली गई विसर्जन शोभायात्रा में ढोल बजाते कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed