फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganja consignment reaching Purvanchal including Kashi from Odisha

Crime News: ओडिशा से काशी समेत पूर्वांचल में पहुंच रही है गांजे की खेप, पुलिस ने तस्करों से उगलवाए राज

Wed, 30 Jul 2025 05:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 30 Jul 2025 05:45 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में 30 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपी जेल भेजे गए। पुलिस ने पूछताछ में तस्करों से कई राज भी उगलवाए। जिसमें पता चला कि गांजे की खेप ओडिशा से काशी समेत पूर्वांचल में पहुंच रही है। 

विज्ञापन
Ganja consignment reaching Purvanchal including Kashi from Odisha
गांजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

30 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार अंतरराज्यीय गिरोह के तस्कर राकेश महतो और मनोज पासवान से सिगरा पुलिस ने कई राज उगलवाए। आरोपियों ने बताया कि ओडिशा से गांजा लाकर काशी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे। बरामद गांजा चंदौली पहुंचाना था। भांग के ठेकों पर भी गांजा देना था। 30 किलो गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी मंगलवार को जेल भेजे गए।

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल में व्हाट्सएप चैट और नंबरों के आधार पर आरोपियों से जुड़े लोगों को पुलिस चिह्नित कर रही है। पुलिस का दावा है कि तस्करी गिरोह के सरगना को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को काशी जोन के एडीसीपी सरवणन टी. और एसीपी चेतगंज ईशान सोनी ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बिहार भोजपुर के उदवंत नगर थाना क्षेत्र के मसाढ़ निवासी राकेश महतो हाल पता गाजीपुर के जमानिया निवासी मनोज पासवान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: पत्नी को फोन पर बात करते देख पति का खौल उठा खून, तवे से सिर पर किया हमला; पत्नी की मौत

कार सवार दोनों आरोपियों को सिगरा पुलिस ने सोमवार की देर शाम एनईआर पार्क से गिरफ्तार किया था। कार से 31 पैकेट गांजा बरामद किया गया था। सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पहले पुलिस को बरगलाया कि गाड़ी की क्लच प्लेट खराब हो गई। जब डिग्गी चेक करने की बात कहीं गई तो दोनों घबरा गए। आरोपियों ने बताया कि वह ओडिशा से मालकर चंदौली में बेचने जा रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed