{"_id":"660e1dd9a0ca25107104f0b5","slug":"gangster-involved-in-smuggling-of-animals-by-injecting-intoxicants-arrested-in-varanasi-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: वाराणसी में नशीला इंजेक्शन लगाकर पशुओं की हो रही तस्करी, गिरोह के एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: वाराणसी में नशीला इंजेक्शन लगाकर पशुओं की हो रही तस्करी, गिरोह के एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Thu, 04 Apr 2024 08:56 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 04 Apr 2024 08:56 AM IST
सार
वाराणसी में नशीला इंजेक्शन लगाकर पशुओं की तस्करी का गिरोह सक्रिय है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को अरेस्ट किया है। जबकि दो अभी फरार हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू तक दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी शहर में पशुओं को नशीला इंजेक्शन लगाकर उनकी तस्करी हो रही है। गिरोह के एक आरोपी को लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने गोईठहा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से इंजेक्शन, तमंचा, कारतूस और सांड बरामद हुआ है। ग्रामीणों और पुलिस की घेरेबंदी से दो आरोपी फरार हो गए। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
यह है मामला
लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के गोईठहा पावर हाउस के पास एक सांड को नशीला इंजेक्शन लगाते वक्त ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि सिंधौरा के मुर्दी निवासी अमन यादव को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
लालपुर पांडेयपुर इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि सिंधोरा थाना क्षेत्र के चंदन और मनीष राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सांड को बावन बीघा स्थित गोशाला में रखा गया है।
विज्ञापन
यह गिरोह पहले छुट्टा पशुओं को नशीला इंजेक्शन लगता है। फिर नशे में उन्हें वाहन में ले जाते हैं। अब तक कितने पशुओं को उठाया गया, कहां ले जाते थे, यह सब जानकारियां इकट्ठा की जा रही हैं।