{"_id":"5d2c57938ebc3e6d1d71cdc9","slug":"gangotri-ganga-water-sell-in-varanasi-at-post-office-in-this-savan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस सावन काशी में मिलेगा गंगोत्री का गंगा जल, प्रधान डाकघर ने श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सावन काशी में मिलेगा गंगोत्री का गंगा जल, प्रधान डाकघर ने श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था
Mon, 15 Jul 2019 04:32 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 15 Jul 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
प्रधान डाकघर द्वारा बेचा जा रहा गंगाजल
- फोटो : अमर उजाला
सावन महीने में अगर आप गंगोत्री जाकर गंगा जल नहीं ला पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। अपने शहर में ही गंगोत्री का जल प्रधान डाकघर से 30 रुपये में ले सकते हैं।
विज्ञापन
सावन के मद्देनजर वाराणसी के विश्वेश्वरगंज प्रधान डाकघर में इसके लिए विशेष काउंटर भी खुल गया है। पिछले साल यहां हरिद्वार का गंगा जल मुहैया कराया गया था। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगोत्री का जल आया है।
विज्ञापन
डाकघरों में अब चिट्ठी बांटने, खातों में जमा-निकासी के साथ ही कई तरह की सामाजिक परंपराओं को जीवंत रखने के लिए योजनाएं चल रही है। इसमें सीएफएल, पंखा वितरण, खुद की तस्वीर के साथ डाक टिकट बनवाना आदि शामिल हैं। इसके अलावा सावन पर श्रद्धालुओं को यहां गंगा जल भी मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
17 जुलाई से सावन मास शुरू हो रहा है, ऐसे में प्रधान डाकघर विश्वेश्वरगंज में गंगोत्री का गंगा जल आ गया है। इसके लिए यहां नौ नंबर काउंटर से 250 ML गंगा जल की बोतल 30 रुपये में दी जा रही है।
Trending Videos
प्रधान डाकघर विश्वेश्वरगंज के सीनियर पोस्टमास्टर बीके पांडेय ने बताया कि डाकघर के काउंटर से कोई भी गंगोत्री का गंगा जल प्राप्त कर सकता है। इसके लिए विशेष काउंटर खुलवाए गए हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के सहयोग से प्रसाद भी स्पीड पोस्ट से भिजवाया जाता है।