{"_id":"6425901f688921f4140c1d84","slug":"ganga-yatra-varanasi-news-c-20-1-vns1045-130122-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट के बीच निकाली गई गंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट के बीच निकाली गई गंगा यात्रा
विज्ञापन
फोटो
अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट के बीच निकाली गई गंगा यात्रा
- पीएसी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों के साथ पुलिस कर्मी हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। 34वीं वाहिनी व 36वीं वाहिनी पीएसी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों के साथ कमिश्नरेट के पुलिस कर्मियों ने बृहस्पतिवार को गंगा यात्रा निकाली। दो दर्जन से अधिक मोटर बोट के साथ अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट के बीच निकाली गई यात्रा के माध्यम से गंगा की निर्मलता और अविरलता बरकरार रखने के लिए आमजन को प्रेरित किया गया।
पीएसी के डीआईजी अजय कुमार सिंह ने गंगा के पौराणिक महत्व का बखान करते हुए गंगा को जीवनदायिनी और मोक्ष प्रदायनी बताया। इस मौके रामनगर स्थित 36वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अनिल कुमार पांडेय, भुल्लनपुर स्थित 34वीं वाहिनीं के सेनानायक डॉ. राजीव नारायण मिश्र, चंद्रकांत मीणा, अवधेश पांडेय मौजूद रहे। गंगा यात्रा में नमामि गंगे फाउंडेशन, नमामि गंगे सेवा समिति, अस्सी घाट आरती समिति सदस्य सहित अन्य सामाजिक संगठन भी शामिल हुए। इससे पहले यात्रा का शुभारंभ पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने हरी झंडी दिखा कर किया। यात्रा का सीधा प्रसारण घाटों पर लगी एलईडी स्क्रीन पर भी होता रहा।