{"_id":"5d67a5688ebc3e015e1b4c06","slug":"ganga-water-level-increasing-again-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : गंगा में फिर से उफान, तीन सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहीं गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : गंगा में फिर से उफान, तीन सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहीं गंगा
Thu, 29 Aug 2019 03:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 29 Aug 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
गंगा का फिर से बढ़ रहा जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथिनि कुंड से यमुना में छोड़े गए पानी का असर बुधवार को वाराणसी में गंगा के जलस्तर पर पड़ने लगा। बुधवार को गंगा का जलस्तर 67.55 मीटर हो गया। जलस्तर बढ़ने की गति तीन सेमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश से गंगा का जलस्तर 69.97 मीटर पर पहुंच गया था, इसके बाद से लगातार घटाव जारी था। 66.92 मीटर पर पहुंचकर जलस्तर स्थिर हो गया था। बुधवार भोर एक बजे से गंगा में बढ़ाव शुरू हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : ठेकेदार आत्महत्या मामला : पत्नी की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुदकमा दर्ज, इनको बनाया आरोपी
विज्ञापन
बुधवार शाम तक जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गंगा का जलस्तर बुधवार शाम छह बजे 67.55 मीटर तक पहुंच गया। इसे देखते हुए तटवर्ती इलाकों में एक बार फिर से सतर्कता बरती जाने लगी है। उधर, गंगा के बढ़ाव को देखते हुए वरुणा तट के लोग भयभीत हैं।