फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Water Level: Ganga water rising at the rate of one centimeter per hour, the contact of four ghats is bro

Varanasi: एक सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का पानी, चार घाटों का संपर्क टूटा, गाजीपुर का है ये हाल

Tue, 18 Jul 2023 12:59 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 18 Jul 2023 12:59 PM IST
सार

सोमवार की रात में गंगा के बढ़ते हुए जलस्तर के कारण त्रिपुरा भैरवी से मीरघाट और हनुमान घाट से शिवाला घाट के रास्ते पर गंगा का पानी चढ़ने से रास्ता बंद हो गया। बावजूद इसके पर्यटक और स्थानीय लोग चौकी लगाकर आते-जाते नजर आए। हनुमान घाट और शिवाला घाट को जोड़ने वाले ढाल पर चढ़कर एक तरफ से दूसरी तरफ लोग जाते रहे। कुछ लोग फिसलकर गिरे भी।

विज्ञापन
Ganga Water Level: Ganga water rising at the rate of one centimeter per hour, the contact of four ghats is bro
वाराणसी में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बरसात और गंगा बैराज से छोड़े गए पानी के कारण जलस्तर में बढ़ाव हो रहा है। सोमवार को जलस्तर बढ़ने के कारण चार घाटों का आपसी संपर्क टूट गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 62.37 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव जारी है। 36 घंटे में गंगा के जलस्तर में सवा फीट की बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में बड़ा हादसा टला: स्कूल जा रही बस के पहिए हुए अलग, 50 बच्चे थे सवार, अटकी सबकी सांसें
विज्ञापन

सोमवार की रात में गंगा के बढ़ते हुए जलस्तर के कारण त्रिपुरा भैरवी से मीरघाट और हनुमान घाट से शिवाला घाट के रास्ते पर गंगा का पानी चढ़ने से रास्ता बंद हो गया। बावजूद इसके पर्यटक और स्थानीय लोग चौकी लगाकर आते-जाते नजर आए। हनुमान घाट और शिवाला घाट को जोड़ने वाले ढाल पर चढ़कर एक तरफ से दूसरी तरफ लोग जाते रहे। कुछ लोग फिसलकर गिरे भी। वहीं, ढाल को पार करने के लिए बांधी गई रस्सी को पकड़कर भी कई युवक-युवतियां नीचे उतर रहे थे। गंगा के जलस्तर में सुबह कुछ घंटों के ठहराव के बाद एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव शुरू हो गया। साढ़े आठ बजे से रात तक बढ़ाव की रफ्तार एक सेंटीमीटर प्रति घंटा बनी रही। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा में अभी पानी और बढ़ने की आशंका है। आयोग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 61.25 मीटर दर्ज किया गया। रात आठ बजे जलस्तर में 14 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई और जलस्तर 62.37 मीटर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहेजने लगे चौकियां, नाविक भी सतर्क

गंगा के जलस्तर में बढ़ाव को देखते हुए नाविक और तीर्थ पुरोहित सतर्क हो गए हैं। तीर्थ पुरोहितों ने अपनी चौकियां सहेजनी शुरू कर दी हैं। नाविक भी अपनी नावों को संभालने में लगे हैं। नौकाओं को तट से बांधी गई रस्सियों में जलकुंभिययों का ढेर एकत्र हो गया है।

Ganga Water Level: Ganga water rising at the rate of one centimeter per hour, the contact of four ghats is bro
गाजीपुर में दो 2 सेंटी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगीं गंगा - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर में दो 2 सेंटी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगीं गंगा
गंगा नदी का जल स्तर धीरे-धीरे चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार की सुबह से गंगा नदी का जल स्तर दो सेंटी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगा है। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय के मुताबिक 55.730 मीटर गंगा का जल स्तर पहुंच गया है, जो चेतावनी बिंदु से 5.82 मीटर दूर है।
गंगा के बढ़ते जल स्तर पर प्रशासन की लगातार नजर है। रविवार तक जल स्तर स्थित था। लेकिन, सोमवार की सुबह 8 बजे से जल स्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगा है। एक दिन पहले गंगा का जल स्तर 55.510 मीटर था। लेकिन अगले ही दिन जल स्तर के बढ़ने की रफ्तार दो सेंटी मीटर प्रति घंटे हो गई। हालांकि 59.906 मीटर तक स्थिति सामान्य रहेगी। जबकि 61.550 मीटर जल स्तर चेतावनी बिंदु है और 63.105 मीटर पर खतरा बिंदु है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed