फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Big accident averted in Azamgarh The wheels of the bus going to school got separated 50 children were on boad

आजमगढ़ में बड़ा हादसा टला: स्कूल जा रही बस के पहिए हुए अलग, 50 बच्चे थे सवार, अटकी सबकी सांसें

Tue, 18 Jul 2023 09:22 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 18 Jul 2023 09:22 AM IST
सार

आजमगढ़ में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया।  एक स्कूली बस के एक तरफ के दोनों चक्के अचानक निकल गए। चालक ने अपनी सूझबूझ से बस को पलटने से बचाते हुए रोका।

विज्ञापन
Big accident averted in Azamgarh The wheels of the bus going to school got separated 50 children were on boad
आजमगढ़ में बड़ा हादसा टला: स्कूल जा रही बस के पहिए हुए अलग, 50 बच्चे थे सवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा असीलपुर के लखनऊ बलिया राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह उस समय बड़ा हादसा होने से बचा, जब एक स्कूली बस के एक तरफ के दोनों चक्के अचानक निकल गए। चालक ने अपनी सूझबूझ से बस को पलटने से बचाते हुए रोका।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कण-कण बोला बम-बम भोला: बाबा विश्वनाथ का हुआ अद्भुत गौरी-शंकर श्रृंगार, जिसने भी देखा..निहारता रह गया
विज्ञापन

जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। यह बस ख़ालिद बिन वलीद हाईस्कूल मोहम्मदपुर थाना गंभीरपुर की बताई जा रही है। बस परसहां कयामुद्दीनपट्टी से छात्रों को लेकर जैसे ही फरिहा असीलपर के पास पहुंची थी कि बस का पिछला दोनों चक्का निकल कर दूर चला गया। बस ड्राइवर ने किसी तरह बस को 50 मीटर तक कंट्रोल करते हुए पलटने से बचा लिया। अगर बस पलटती तो बड़ा हादसा हो सकता था। चालक ने घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी। विद्यालय से दूसरी बस आई और बच्चों को लेकर चली गई। वहीं एक बड़ा हादसा टलने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed