{"_id":"5f359f4a8ebc3eaac749f034","slug":"ganga-varanasi-news-vns541386870","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिन से लापता युवक विश्वसुंदरी पुल से गंगा में कूदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दिन से लापता युवक विश्वसुंदरी पुल से गंगा में कूदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सिगरा क्षेत्र की संत रघुवर नगर कॉलोनी स्थित फ्लैट से नौ दिन से लापता रोहित श्रीवास्तव (32) ने बृहस्पतिवार को विश्व सुंदरी पुल से गंगा में छलांग लगा दी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गई। रोहित के पास से चार पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट और पुलिस के पास आई शिकायतों के अनुसार रोहित कई लोगों से लाखों रुपये कर्ज ले रखा था। वे सभी उससे लगातार तगादा कर रहे थे। इससे वह परेशान था। प्रकरण में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
चंदौली के मुगलसराय थाना अंतर्गत पटेल नगर निवासी रेलवे डाक सेवा से रिटायर्ड अशोक श्रीवास्तव के दो बेटों में छोटा रोहित संत रघुवर नगर कॉलोनी में फ्लैट लेकर दिल्ली की एक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। रोहित एक इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल के लिए काम करने के साथ ही दवा व्यवसाय से भी जुड़ा था। भाई गौरव के अनुसार, बीती चार अगस्त को बाइक सवार दो युवक आए और रोहित को उसके फ्लैट से साथ ले गए। रोहित का मोबाइल उसके साथ रहने वाली युवती के पास ही था। इसके बाद रोहित का कहीं पता नहीं लगा। काफी खोजबीन के बाद भी जब रोहित का पता नहीं लगा तो सात अगस्त को सिगरा थाने में सूचना दी गई। आठ अगस्त को सिगरा थाने में रोहित की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार की दोपहर विश्व सुंदरी पुल के नीचे मौजूद मल्लाहों ने एक गंगा में कूदे एक युवक को बाहर निकाला तो उसकी शिनाख्त रोहित के तौर पर हुई। आननफानन में रोहित को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि युवक का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। साथ रहने वाली युवती, दोस्तों और रिश्तेदारों सहित कई अन्य लोगों से वह मोटी रकम उधार ले रखा था। इसके अलावा कुछ लोगों ने कर्ज देने की मौखिक शिकायत भी पुलिस से की थी। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर सबसे पूछताछ की जाएगी। सुसाइड नोट, मोबाइल की कॉल डिटेल और पड़ताल में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी। परिजन तहरीर देंगे तो जांच करा कर उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
----------------------------------------------------
पुलिस प्रकरण को गंभीरता से लेती तो न उठाता आत्मघाती कदम
रोहित के परिजनों का कहना था कि सिगरा थाने की पुलिस यदि शरुआत से ही सक्रिय हो जाती और मामले को गंभीरता से लेती तो शायद वह आत्मघाती कदम न उठाता। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी रोहित की खोजबीन का प्रयास नहीं किया। रोहित के लापता रहने के दौरान ही उसके बैंक खाते से अस्सी और प्रयागराज स्थित एटीएम से पैसा निकाला गया। इस बिंदु पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। पुलिस ने उन दोनों युवकों की खोजबीन की कोशिश नहीं की, जो रोहित को उसके फ्लैट से ले गए थे। पुलिस ने रोहित के साथ रहने वाली युवती से भी पूछताछ का प्रयास नहीं किया। कुल मिलाकर पुलिस ने पूरे मामले को बहुत ही हल्के में लिया। इन्हीं सब वजह से खुद को अकेला पाकर विवश होकर रोहित जान दे दिया। उधर, रोहित के मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि दोनों को कम सुनाई देता है। रोहित बनारस आने के बाद घर कम आता-जाता था, लेकिन सभी का दुलारा था।
-------------------------------------------------
गुरुजी ने कहा था कि 35 वर्ष ही तुम्हारी उम्र है
सिगरा थाने की पुलिस के अनुसार, रोहित ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि गुरुजी ने कहा था कि मेरी उम्र 35 वर्ष है और मैं 32-33 वर्ष की उम्र में ही ऐसे जा रहा हूं। ऐसा तो हमने सोचा भी नहीं था। हालांकि यह गुरुजी कौन हैं, इसका पता नहीं लग पाया। रोहित ने अपने सुसाइड नोट में मां-बाप, भाई-बहन, कुछेक दोस्तों और लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती को बहुत अच्छा बताया है। साथ ही युवती, दोस्तों और बुआ से माफी भी मांगी है। लिखा है कि पूरी उम्मीद थी कि वह सारा उधार जल्द ही चुका देता, लेकिन सबको जल्दी लगी हुई थी।
--------------------------------------------------
लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती पुलिस को दी थी प्रार्थना पत्र
रोहित के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती दिल्ली की है। सुसाइड नोट में रोहित ने युवती के बारे में लिखा है कि तुम्ही सबसे अच्छी हो और तुम ही हमें समझती हो। युवती के अनुसार वह संगीत सीखने के लिए दिल्ली से बनारस आई थी। पहले वह हॉस्टल में रहती थी। लॉकडाउन में हॉस्टल खाली होने पर वह एक दोस्त के माध्यम से रोहित के संपर्क में आई और फिर उसी के साथ रहने लगी। युवती ने पुलिस को रोहित का मोबाइल सौंप कर उस पर तकरीबन सवा लाख रुपये और सोने के आभूषण हड़पने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को बताया कि रोहित के मोबाइल में कई अन्य युवतियों और महिलाओं की तस्वीर है। इसके साथ ही उन लोगों की वीडियो क्लिप भी है जो रोहित की गैर मौजूदगी में फ्लैट पर आकर कर्ज जल्द चुकाने की धमकी देते थे।