फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga's body was found in grain business

गंगा में मिला अनाज कारोबारी का शव

Tue, 24 May 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 24 May 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Ganga's body was found in grain business
गंगा में मिला अनाज कारोबारी का शव
सामने घाट क्षेत्र में सोमवार की सुबह गंगा में पीपा पुल के रस्से में फंसा अधेड़ का शव मिला। जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेेंस से उसकी शिनाख्त चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के पियरा निवासी अनाज कारोबारी राम ललित गुप्ता (50) के तौर पर हुई। जानकारी पाकर पहुंचे रामललित के दो बेटों का कहना था कि वसूली के 2.72 लाख रुपये लूटकर उनके पिता की हत्या की गई है। वहीं, रामनगर पुलिस ने कहा कि कर्ज में डूबे होने की वजह से कारोबारी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


बकाया की वसूली के लिए रामललित रविवार को सुबह घर से बाइक से निकले थे। उनके बेटे राजन और विनय ने बताया कि रात नौ बजे मां के पास फोन आया। पत्नी गीता को रामललित ने फोन से बताया था कि 2.72 लाख रुपये की वसूली हुई है, आज घर नहीं आऊंगा। उन्होंने कहा कि पड़ाव के मस्त नगर स्थित रिश्तेदार रवि की राईस मिल पर रुका हूं।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह घरवालों को उनकी मौत की सूचना मिली। रामललित का शव जब गंगा से निकाला गया तो मुंह से खून बह रहा था। उनके बेटों ने बताया कि बाइक तो मस्त नगर में खड़ी है लेकिन वसूली के रुपये गायब हैं। इससे यह साबित होता है कि उनकी हत्या कर रुपये लूट लिए गए हैं। एसओ रामनगर रमेश यादव का कहना है कि रामललित पर 50 लाख रुपये का कर्ज था। परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। बेटों का कहना था कि जमीन बेंचकर और कारोबार के सहारे कर्ज चुकाया जा रहा था। एसएसपी आकाश कुलहरि ने एसओ को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed