फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Pushkar Kumbh will be held in Kashi due to Jupiter's zodiac change

Varanasi News: बृहस्पति के राशि परिवर्तन से काशी में होगा गंगा पुष्कर कुंभ

Thu, 20 Apr 2023 07:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 07:48 PM IST
विज्ञापन
Ganga Pushkar Kumbh will be held in Kashi due to Jupiter's zodiac change
दक्षिण का उत्तर की ओर होगा पलट प्रवाह, आएंगे लाखों श्रद्धालु
विज्ञापन

घाट पर दक्षिण भारत के लोग करेंगे पार्थिव पूजन
12 वर्ष बाद बन रहा है संयोग, मेष राशि में रहेंगे बृहस्पति
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। बृहस्पति के राशि परिवर्तन से गंगा पुष्कर कुंभ का संयोग बन रहा है। 12 दिनों के कुंभ में दक्षिण का उत्तर की ओर पलट प्रवाह होगा। काशी के पवित्र गंगा घाटों पर दक्षिण भारतीय समाज के लोग अपने पितरों के लिए तर्पण करने के साथ पार्थिव शिवलिंग का पूजन करेंगे। धार्मिक मान्यता के मुताबिक प्रत्येक 12 वर्ष पर गंगा पुष्कर कुंभ लगता है।
दक्षिण भारतीय समाज के लोगों के विशेष महत्व वाला होता है। आचार्यों के मुताबिक बृहस्पति के मेष राशि में प्रवेश करने पर पुष्कर कुंभ लगता है। इस बार 22 अप्रैल को बृहस्पति मेष राशि में प्रवेश करेंगे और तीन मई 2024 तक इस राशि में रहेंगे। यह मिलन पुष्करम कुंभ के तौर पर मनाया जाएगा।
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य पंडित दीपक मालवीय ने बताया कि पुष्करम दक्षिण भारत में श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है। बृहस्पति धर्म, धन और संतान का फल देने के अधिकारी है। ज्योतिष शास्त्र में ही जब बृहस्पति चंद्रमा की युति में ही गजकेशरी योग बनता है। जिसका महत्व ज्योतिष शास्त्र में वर्णित है। पुष्करम कुंभ प्रत्येक 12 वर्ष पर नदियों के किनारे आयोजित होता है। इस बाद काशी में 22 अप्रैल से 3 मई तक पुष्कर कुंभ गंगा के पवित्र घाट पर आयोजित होगा। बृहस्पति के मेष राशि में प्रवेश करने पर पुष्कर कुंभ लगता है। इस बार 22 अप्रैल को बृहस्पति मेष राशि में प्रवेश कर तीन मई तक रहेंगे। इस दौरान 12 दिन का कुंभ आयोजित होगा। ट्रेनों के अलावा सड़क मार्ग से आने वाले दक्षिण भारतीय श्रद्धालु काशी के घाटों पर तर्पण करेंगे। इस दौरान शिवलिंग की स्थापना और दान पुण्य की मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed