फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ganga ghat become akashdeep in dashashvmedh

आकाशदीप से रोशन होगी शहीदों की राह

Tue, 19 Oct 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
ganga ghat become akashdeep in dashashvmedh
आश्विन पूर्णिमा से शहीदों की राह आकाशदीप के झिलमिलाते दीयों से रोशन हो जाएगी। अश्विन पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक जलने वाले यह आकाशदीप गंगा के तट पर शहीद पुलिस और पीएसी के जवानों के सम्मान में जलाए जाते हैं। कार्तिक मास पर्यंत यह आकाशदीप शहीद जवानों की याद में रोशन रहते हैं।
विज्ञापन

वहीं, नेमियों की ओर से भी अपने पुरखों की याद में आकाशदीप रोशन किए जाते हैं। गंगोत्री सेवा समिति के अध्यक्ष पं. किशोरी रमण दुबे ने बताया कि धर्म की नगरी काशी परंपराओं का प्रतिनिधित्व करती है। आश्विन पूर्णिमा पर 20 अक्तूबर को शाम 4:45 बजे से गंगोत्री सेवा समिति की ओर से शहीद जवानों की याद में और उनकी आत्मिक शांति के निमित्त आकाशदीप जलाए जाएंगे। यह आकाशदीप कार्तिक मास पर्यंत जलते रहेंगे। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि 21 अक्तूबर की शाम को दशाश्वमेध घाट पर आकाशदीप जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्तिक मास में है दीपदान का विधान
काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि कार्तिक मास भर दीपदान करने का विधान है। कार्तिक में तुलसी आराधना की महिमा विशेष है। कार्तिक मास में तुलसी-आरोपण का विशेष महत्व है। भगवती तुलसी विष्णुप्रिया कहलाती हैं। हरि संकीर्तन कार्तिक मास का मुख्य कृत्य है। कार्तिक मास का महात्म्य पद्मपुराण तथा स्कंदपुराण में विस्तार से उपलब्ध है। पुराणों के मतानुसार इस मास को चारों पुरुषार्थों- धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को देने वाला माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed