फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga express way will be liked NH and ring road in varanasi

गंगा एक्सप्रेस वे से जुड़ेंगे एनएच और रिंग रोड, प्रयागराज से वाराणसी के बीच किया गया सर्वे

Thu, 08 Apr 2021 05:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 08 Apr 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Ganga express way will be liked NH and ring road in varanasi
express way - फोटो : amar ujala

पश्चिमी यूपी के गढ़ मेरठ से शुरू होने वाले गंगा एक्सप्रेस वे को वाराणसी तक ले जाने का रूट लगभग तय कर लिया गया है। प्रयागराज से वाराणसी के बीच गंगा किनारे नया रूट बनाने की तैयारी है। एक्सप्रेस वे के लिए नए सिरे से जमीन अधिग्रहित की जाएगी। प्रयागराज से भदोही, मिर्जापुर होते हुए गंगा एक्सप्रेस वे को रामनगर के मल्टी मोडल टर्मिनल तक पहुंचाया जाएगा। प्रयागराज से वाराणसी के बीच प्रारंभिक सर्वे कर लिया गया है। अब पूरी परियोजना का डीपीआर तैयार करने की कवायद शुरू की गई है।

विज्ञापन


मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे का जून तक शिलान्यास होने की तैयारी हो रही है। इसके बाद दूसरे चरण में इसे वाराणसी तक विस्तार देने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसमें भदोही, मिर्जापुर के कछवां व चुनार होते हुए गंगा के किनारे-किनारे एनएच-2 तक ले जाने की योजना प्रस्तावित है। यूपीडा के अधिकारियों ने पिछले दिनों वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही जिला प्रशासन से प्रस्तावित मार्गों के आसपास की जमीनों का ब्यौरा मांगा है। इसमें जमीनों की प्रकृति, क्षेत्रफल, मूल्यांकन आदि की रिपोर्ट तैयार की जानी है। अधिकारियों के मुताबिक इसमें सबसे ज्यादा मिर्जापुर जिले की जमीन ली जाएगी।
विज्ञापन


शासन की मंशा है कि गंगा एक्सप्रेस-वे को वाराणसी के साथ-साथ गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली समेत पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों को जोड़ा जाए। इसके साथ ही बिहार से लिंक करने की भी संभावना तलाशी जाए। वाराणसी से गुजर रहे एनएच-2 एक्सप्रेस-वे से बिहार को जोड़ने का सबसे बेहतर माध्यम है। लिहाजा रामनगर तक प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे को अब रिंग रोड तक विस्तार देने की भी तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी के 33 गांवों से गुजर सकती है एक्सप्रेस वे
गंगा एक्सप्रेस वे चुनार के बाद वाराणसी में प्रवेश कर सकती है। कछवां होते हुए चुनार के बाद वाराणसी के करीब 33 गांवों से होकर रामनगर तक यह सिक्सलेन सड़क पहुंच सकती है। इसके लिए गांवों में रूट आदि का सर्वे किया गया है। हालांकि तकनीकी टीम की रिपोर्ट के बाद इस पर अंतिम मुहर लगेगी। 

एनएच और रिंग रोड को कनेक्ट करेगा एक्सप्रेस वे
गंगा एक्सप्रेस वे को एनएच-2 और रिंग रोड से भी कनेक्ट करने की योजना बनाई जा रही है। राजातालाब से चंदौली जिले के पचफेड़वा तक निर्माणाधीन रिंग-रोड से एक्सप्रेस-वे के जुड़ने के बाद पूर्वांचल के कई जिलों को लाभ मिलेगा। रिंग रोड के जरिए चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ आदि जिलों से बड़े वाहनों की रफ्तार बढ़ जाएगी।

एक नजर में
करीब सात सौ किलोमीटर लंबा होगा गंगा एक्सप्रेस वे
जून में गंगा एक्सप्रेस वे पहले चरण के शिलान्यास की योजना
प्रयागराज से गंगा भदोही, कछवां, चुनार के रास्ते रामनगर तक जाएगी सड़क
प्रदेश सरकार ने बजट में 7200 करोड़ रुपये किया है आवंटित

गंगा एक्सप्रेस वे के लिए यूपीडा के अधिकारी काम कर रहे हैं। फिलहाल गंगा किनारे से अलग रूट पर इसकी संभावना तलाशी जा रही है। शासन के निर्देश के बाद काम शुरू किया जाएगा।
- कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed