फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Dussehra: Kashi will give Ganga Bhagiratha Samman to the Prime Minister, letter sent

गंगा दशहरा: प्रधानमंत्री को काशी देगा गंगा भागीरथ सम्मान, भेजा गया पत्र

Fri, 22 May 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra: Kashi will give Ganga Bhagiratha Samman to the Prime Minister, letter sent
गंगा दशहरा पर इस बार काशी अपने सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गंगा भागीरथ विश्व गुरु काशी सम्मान देगा। गंगा के तट विविध अनुष्ठान के बीच इसकी घोषणा होगी। इसके लिए प्रधानमंत्री के जनसंपर्क और पीएमओ कार्यालय को पत्र भेजा गया है। गंगा भागीरथ, गंगा पुत्री सहित दो और सम्मान दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री समेत 14 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्येष्ठमास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानी 26 मई को गंगा दशहरा है। भक्त 84 घाटों पर मां गंगा का पूजन-अर्चन और आरती होगी। दशाश्वमेध, पंचगंगा, नमोघाट, अस्सी घाट पर भव्य आयोजन होगा। विविध अनुष्ठान व विशेष आरती होगी। गंगा सेवा समिति, ब्रह्म राष्ट्र एकम् और श्रीकुल पीठम् की ओर से मां गंगा को 56 भोग और 5100 साड़ी चढ़ाई जाएगी। इस दौरान मां गंगा की सेवा के लिए समर्पित सेवकों का सम्मान होगा।
विज्ञापन

डॉ. सचिंद्रनाथ महाराज ने बताया कि विशिष्ट सम्मान गंगा भागीरथ विश्व गुरु काशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जाएगा। इसके लिए पीएम के जनसंपर्क और दिल्ली पीएमओ को भेजा गया। उम्मीद है कि एक-दो दिन में इसे हरी झंडी दिखा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल और बिहार के बच्चे देखेंगे गंगा की आभा

गंगा दशहरा पर गंगा तट की आभा और गंगा को समर्पित प्रस्तुतियां देने पूर्वांचल और बिहार के भी बच्चे आएंगे। डॉ. सचिंद्रनाथ महाराज ने बताया कि विविध अनुष्ठान और गंगा पर आधारित विविध कार्यक्रम होंगे। बनारस के 15 स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। गोली, पेंटिंग, गंगा अवतरण आदि पर सांगीतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें बिहार के चार, मिर्जापुर, जौनपुर के स्कूलों के 100 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed