फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Dussehra 2021 today in varanasi symbolically festival ban on the entry of vehicles on these routes

गंगा दशहराः काशी में आज सांकेतिक रूप से आयोजन, इन मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक

Sun, 20 Jun 2021 01:58 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Jun 2021 01:58 AM IST
सार

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मां गंगा का अवतरण हुआ था।  प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गंगा दशहरा मनाने की अपील की गई है। कोरोना के कारण गंगा के घाटों पर पूजन अर्चन का सांकेतिक आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2021 today in varanasi symbolically festival   ban on the entry of vehicles on these routes
सांकेतिक रूप से आज मनाया जाएगा गंगा दशहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण का प्रभाव तीज-त्योहारों पर भी पड़ रहा है। गंगा दशहरा का पर्व रविवार को काशी में सांकेतिक स्वरूप से मनाया जाएगा। गंगा दशहरा पर पूर्व में वृहद स्तर पर गंगा आरती एवं पूजन का आयोजन होता था, लेकिन दो साल से कोरोना महामारी के कारण भव्य कार्यक्रमों पर ग्रहण लग गया है। गंगा दशहरा के चलते रविवार को शहर के कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जिसके चलते कई स्थानों पर वाहनों के प्रवेश पर पाबंदियां लगाई गईं हैं।

विज्ञापन


बता दें कि ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मां गंगा का अवतरण हुआ था।  प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गंगा दशहरा मनाने की अपील की गई है। कोरोना के कारण गंगा के घाटों पर पूजन अर्चन का सांकेतिक आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


मां गंगा दैनिक आरती समित अस्सी घाट, गंगोत्री सेवा समिति की ओर से केदार घाट और दशाश्वेध घाट, गंगा सेवा निधि की ओर से दशाश्वमेध घाट, गंगा ट्रस्ट की ओर से ललिता घाट तथा केंद्रीय देव दीपावली महासमिति की ओर से पंचगंगा घाट, रामघाट, गाय घाट, प्रह्लाद घाट एवं भैसासुर घाट पर होने वाले धार्मिक आयोजनों को सांकेतिक रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि गंगा दशहरा पर गंगा पूजन में दस की संख्या का विशेष महत्व है। मां गंगा को दस प्रकार के फूल, दस पकार के नैवेद्य, दस पकार के ऋतुफल, दस तांबूल, दशांग, धूप अर्पित करने के साथ दस दीपकों से आरती करने का विधान है। 

इन मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव

यातायात पुलिस की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मैदागिन से चौक मार्ग, मैदागिन से कबीरचौरा व दारानगर मोड़ तक किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। लक्सा की तरफ से आने वाले वाहनों को रामापुरा और गोदौलिया चौराहे के बजाए लक्सा थाने से औरंगाबाद की ओर मोड़ दिया जाएगा। रामापुरा चौराहे से गोदौलिया चौराहे और उससे दशाश्वमेध घाट की ओर भी किसी प्रकार के वाहन को प्रवेश निषेध है।

इसी क्रम में सोनारपुरा चौराहे से गोदौलिया आने वाले वाहनों को भेलूपुर थाने और सोनारपुरा चौराहे की ओर मोड़ दिया जाएगा। भदऊ चुंगी से भैसासुर घाट व राजघाट की तरफ भी वाहनों को आने जाने पर रोक रहेगी। गोलगड्डा तिराहे से कोई भी वाहन विश्वेश्वरगंज तिराहे होते हुए भैसासुर या राजघाट की तरफ नहीं जाएगा। यह प्रतिबंध संबंधित मार्गों के गलियों में भी लागू रहेगा।

परमानंद महाराज की पुण्यतिथि पर आश्रम न आएं भक्त

कछवा रोड परमहंस आश्रम जगदानंद बरैनी घाट में 20 जून को गंगा दशहरा के दिन परमानंद परमहंस महाराज की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। आश्रम के प्रमुख संत सर्वानंद महाराज उर्फ साधु बाबा ने बताया कि गुरु महाराज के पुण्यतिथि पर भंडारा एवं मेले का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया है। संत समाज में ही प्रसाद वितरण एवं पुण्य तिथि मनाई जाएगी। भक्तों से अपील है कि वह अपने घरों में रहकर ही परमहंस स्वामी की पुण्यतिथि को मनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed