फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Aarti protested Started by subahe-ye-Banaras

सुबह-ए-बनारस की गंगा आरती का विरोध, पहली बार अस्सी घाट पर हुई तीन-तीन गंगा आरती

Wed, 17 Feb 2021 12:32 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 17 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ganga Aarti protested Started by subahe-ye-Banaras
गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में सुबह-ए-बनारस की ओर से अस्सी घाट पर शुरू हुई गंगा आरती का विरोध शुरू हो गया है। लंबे समय से नियमित आरती करने वाले घाट के पुरोहितों का कहना है कि शाम की आरती तो पहले से होती आ रही है ऐसे में नई आरती शुरू करने का कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन


मंगलवार को गंगा सेवा समिति के लोगों ने सुबह ए बनारस की ओर से शुरू हुई शाम की गंगा आरती का विरोध किया। शाम को नई आरती होने की जानकारी मिलते ही गंगा सेवा निधि के लोग लामबंद होकर विरोध करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों को बुधवार को जिलाधिकारी के यहां अपना पक्ष रखने की बात कहकर गंगा आरती का उद्घाटन कर दिया। इसके चलते पहली बार अस्सी घाट पर तीन-तीन गंगा आरती संपन्न हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष बलराम मिश्र ने बताया कि जब पहले से ही पुराने और नए अस्सी घाट पर दो आरती हो रही है तो ऐसे में तीसरी आरती करने की क्या जरूरत है। हम लोग लंबे समय से यहां आरती करते आ रहे हैं। सुबह ए बनारस की ओर से गंगा जी की आरती सुबह में की जाती है। वहीं गंगा सेवा समिति ने धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी को भी पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed