फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gang

गंगा के जलस्तर में कमी से घाट पर फंसा पानी का जहाज

Sat, 20 Jul 2019 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
gang
वाराणसी। गंगा में जलस्तर काफी नीचे चला गया है। इसके चलते अस्सी और नगंवा के बीच एक पानी का जहाज फंस गया है। इससे जहाज का काफी नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

भूमापीठ हरिद्वार की ओर से कुंभ के दौरान इलाहाबाद में एक जहाज लाया गया था, जो कुंभ समाप्त होने के बाद उसे केदारघाट पर भूमापीठ घाट के पास खड़ा किया गया था। जब गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा तो उस जहाज को अस्सी और नगवां घाट के बीच बांध दिया गया था, लेकिन गंगा का पानी घटने के दौरान उसका रस्सा खोला नहीं गया। इससे वह मिट्टी में फंस कर पूरी तरह से टेढ़ा हो गया है। उसे किसी तरह रस्से से बांधा गया है। नाविकों के अनुसार जब तक जलस्तर नहीं बढ़ेगा तब तक यह उसी तरह रहेगा। जहाज के टेढ़ा होने से काफी नुकसान हुआ है। पलटने का भी खतरा पैदा हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 61.03 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि गंगा में घटाव की गति प्रतिघंटा एक सेमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed