फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   G20 Summit in varanasi Today is last day of SFWG meeting in Varanasi sustainable finance report

G20 Summit: वाराणसी में SFWG की बैठक का आज अंतिम दिन, जी-20 सतत वित्त रिपोर्ट पर लगेगी मुहर

Thu, 14 Sep 2023 10:26 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 14 Sep 2023 10:26 AM IST
सार

जी20 की सतत वित्त कार्य समूह की बैठक में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि मेहमान जी-20 सतत वित्त रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। आज प्रस्तावों पर आम सहमति के साथ मुहर लगने की उम्मीद है।  

विज्ञापन
G20 Summit in varanasi Today is last day of SFWG meeting in Varanasi sustainable finance report
जी20 की सतत वित्त कार्य समूह की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के नदेसर स्थित ताज होटल में चौथी जी20 की सतत वित्त कार्य समूह (एसएफडब्ल्यूजी) की बैठक का आज दूसरा और अंतिम दिन है। बैठक में अर्थव्यवस्था के सकारात्मक परिवर्तन पर विमर्श के साथ वैश्विक विकास और स्थिरता सुनिश्चित करने के साथ ही स्थायी वित्त जुटाने पर भी मंथन जारी है।  आज प्रस्तावों पर आम सहमति के साथ मुहर लगने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को बैठक के दौरान टिकाऊ निवेश और सार्वजनिक निजी भागीदारी की सिफारिशों पर चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि मेहमान जी-20 सतत वित्त रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। बैठक में मुख्य रूप से जी- 20 सतत वित्त रोडमैप के कार्यान्वयन में हुई प्रगति पर जी20 सदस्यों और आईओ के विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
विज्ञापन


जी-20 के कार्य समूह ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी और अन्य पहलों को बढ़ावा देने के लिए परियोजनाओं की एक कार्ययोजना की सिफारिश की है। इसमें संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के वित्तपोषण के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं पर एक सार-संग्रह भी शामिल है। 19-21 जून को महाबलीपुरम में हुई तीसरी जी-20 सतत वित्त कार्य समूह की बैठक के दौरान की गई सिफारिशों पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें हरित और निम्न कार्बन प्रौद्योगिकियों में निवेश के लिए निजी पूंजी का समर्थन करने के लिए जोखिम-मुक्त सुविधाओं के साथ-साथ नीतियों और वित्तीय उपकरणों का विस्तार करने के लिए विकल्पों पर सिफारिशें की गई हैं। एसडीजी के वित्तपोषण पर केस अध्ययन और टिकाऊ निवेश का समर्थन करने के लिए गैर-मूल्य नीति लीवर पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने कार्बन उत्सर्जन में कमी और संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गहराई से विचार किया।

पहले दिन की बैठक के बाद जी-20 के मेहमानों ने क्रूज से देखी गंगा आरती

G20 Summit in varanasi Today is last day of SFWG meeting in Varanasi sustainable finance report
दशाश्वमेध घाट पर हुई गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

जी-20 के प्रतिनिधि बुधवार को मां गंगा की आरती देख हुए मंत्रमुग्ध हो गए। क्रूज पर सवार होकर घाटों की अद्भुत छटा निहारने के बाद हर कोई संतुष्ट भाव में था। क्रूज पर सवार होकर जी-20 के मेहमान हर क्षण को कैमरे में कैद करने को आतुर थे। मेहमानों ने विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती के दौरान कभी सेल्फी तो कभी तस्वीरें खींचते नजर आए।

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध नित्य संध्या मां गंगा की आरती में पांचवीं बार जी-20 के मेहमान शामिल हुए। इसके अलावा एक बार वाई-20 के अतिथि भी शामिल हुए थे। डेलीगेट्स रविदास घाट से क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पहुंचे और लगभग 45 मिनट तक दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल हुए। इस दौरान गंगा सेवा निधि द्वारा 5100 दीपों से सजाया गया था। सात अर्चकों ने मां की आरती कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed