फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Full majority wounded in Bihar BJP government-Mehant Aditya Nath

बिहार में पूर्ण बहुमत में बनेगी भाजपा की सरकार-आदित्यनाथ

Fri, 18 Sep 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 18 Sep 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Full majority wounded in Bihar BJP government-Mehant Aditya Nath

भाजपा के फायर ब्रांड नेता और गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार चुनाव में इस बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। बिहार की जनता भाजपा के साथ है, वह किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है।

विज्ञापन

गुरुवार को मैदागिन स्थित गोरखनाथ मंदिर में हिंदु युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने आए आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए ये बातें कहीं।
विज्ञापन

बिहार चुनाव में आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादे मुसलमीन के असदुद्दीन ओवैसी के चुनाव लड़ने की बात आदित्यनाथ ने कहा कि इसका बीजेपी पर नहीं पड़ने वाला है।
 बिहार में एनडीए पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है और इसमें कोई दो राय नहीं कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होेंने कहा कि गौ माता राष्ट्रमाता है। प्राचीन काल से लोग गो माता की सेवा करते आ रहे हैं, ऐसे में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के साथ ही गो तस्करी बंद करने के लिए चल रहा आंदोलन जारी रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री आजम खान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे नकारात्मक सोच के व्यक्ति हैं, उनके बारे में बात करना बेकार है। जनता का पूरा भरोसा भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है।

 उन्होंने कहा कि आरएसएस भारत का राष्ट्रवादी संगठन है। सन  1925 से बिना किसी सरकार के सहयोग से भारत माता और राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। इस पर राजनीति करना बेमानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed