फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   full kashi darshan on one ticket from dev diwali

देव दीपावली से एक टिकट पर करें काशी दर्शन

Thu, 24 Oct 2019 02:28 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 24 Oct 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
full kashi darshan on one ticket from dev diwali
amarujala - फोटो : amarujala

दुनिया भर से काशी आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को काशी दर्शन के लिए अब ज्यादा परेशान नहीं होना होगा। देव दीपावली से उन्हें एक टिकट पर काशी दर्शन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से काशी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का पैकेज तैयार किया गया है। मंडलायुक्त की पहल पर तैयार हुई योजना में काशी विश्वनाथ मंदिर, मान महल, हस्तकला संकुल और सारनाथ म्यूजियम सहित अन्य स्थलों को 11 सौ रुपये के पैकेज में देखा जा सकेगा।

विज्ञापन


विश्व की प्राचीनतम नगरी की कला और संस्क़ृति को जानने के लिए आने वाले पर्यटकों को एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से ही पैकेज का टिकट मिल जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर, मान महल, हस्तकला संकुल और सारनाथ म्यूजियम के काउंटर पर भी टिकट उपलब्ध होगा। काशी विश्वनाथ मंदिर में सुलभ दर्शन के साथ ही अन्य जगहों पर आसानी से प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


टिकट पर्यटन विभाग की वेबसाइट के अलावा शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के काउंटर, टूरिस्ट कंपनियों और अन्य काउंटर पर भी मिल जाएगा। अलग-अलग टिकट लेने वाले पर्यटकों के लिए यह पैकेज काफी सस्ता होगा। इसके लिए सभी विभागों के साथ समन्वय कर रूपरेखा तैयार की गई है। इस टिकट पर गंगा आरती, सुबह-ए-बनारस आदि के निशुल्क दर्शन को भी शामिल किया गया है। यहां टिकट धारकों को सुविधानुसार सीट मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर स्पोर्ट्स पर मिलेगी छूट

पर्यटन विभाग की ओर से गंगा में चल रहे एडवेंचर गेम वाटर स्पोर्ट्स पर भी पैकेज टिकट लेने वालों को 20 फीसदी छूट मिलेगी। इसके अलावा क्रूज टिकट को भी पैकेज में शामिल किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed