फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Friday prayers held under the guard of khaki, limited number of prayers arrived

खाकी के पहरे में हुई जुमे की नमाज, सीमित संख्या में पहुंचे नमाजी

Sat, 28 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Friday prayers held under the guard of khaki, limited number of prayers arrived
ज्ञानवापी मस्जिद में जुमे की नमाज पुलिस के सख्त पहरे में अदा की गई। परिसर से एक किलोमीटर तक का दायरा छावनी में तब्दील रहा। नमाजियों के अलावा किसी और को ज्ञानवापी की तरफ आने-जाने की इजाजत नहीं थी। अंजुमन इंतजामिया कमेटी की अपील का भी असर देखने को मिला। पहलेे जुमे के मुकाबले शुक्रवार को नमाजियों की संख्या सीमित रही। नमाज सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को 11 बजे से ही गेट नंबर चार की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। चौक की तरफ से मणिकर्णिका द्वार और गोदौलिया की तरफ से शापोरी मॉल के पास बैरिकेडिंग की गई थी। पैदल आनेजाने वालों को पूछताछ के बाद प्रवेश दिया गया। सड़क पर ही मोबाइल से फोटो ले रहे दो युवकों का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया और बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया। एक बजे के बाद होने वाली नमाज के लिए दोपहर 12 बजे से ही नमाजियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। 1.30 बजे तक नमाजी मस्जिद में पहुंच गए थे। वह घर से ही वजू कर नमाज अदा करने पहुंचे थे, जो नमाजी वजू कर नहीं आए उन्हें ज्ञानवापी के सामने एक मकान में भेजा गया। दोपहर एक बजे नमाज के लिए मुफ्ती बनारस अब्दुल बातिन नोमानी ज्ञानवापी पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लेने के बाद नमाज शुरू कराई। अजान के बाद जुमे का खुत्बा शुरू हुआ और फिर नमाजियों ने जुमे की नमाज अदा की। मुल्क में अमन व चैन की दुआ के साथ खुदा की राह में शुक्र का सजदा किया। दोपहर दो बजे तक नमाज होने के बाद नमाजी मस्जिद से निकलने लगे। जिला प्रशासन ने नमाजियों की सुविधा के लिए दो ड्रम पानी और 50 वजू के लोटे मस्जिद परिसर में रखवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed