{"_id":"5a6cc8ce4f1c1b89268b6bf1","slug":"fraud-with-customer-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुबह नई दुकान का किया उद्घाटन, दोपहर में ग्राहकों के गहने लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह नई दुकान का किया उद्घाटन, दोपहर में ग्राहकों के गहने लेकर फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
demo pic
बनारस में ठगी का एक नए तरीके का मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने सुबह नई दुकान खोली। दोपहर में लोगों को झांसे में लेकर गहने लेकर फरार हो गया।
अखरी क्षेत्र के कबीर नगर में शुक्रवार सुबह भृगुनाथ पटेल के कांप्लेक्स में आभूषण की नई दुकान खुली। पहला दिन होने के नाते ग्राहकों के लिए सफाई-जुड़ाई जैसे कार्य मुफ्त में करने का ऑफर ग्राहकों को दिया गया था।
आसपास की कई महिलाएं इस ऑफर के झांसे में आ गईं और उन्होंने अपने गहने दुकानदार को दे दिए। दुकानदार ने गहने वापस लेने के लिए शाम को बुलाया। शाम को जब आधा दर्जन महिलाएं पहुंचीं तो दुकान बंद थी और दुकानदार का कहीं अता-पता नहीं था।

Trending Videos
पहले दिन दिया था ऑफर
UP Police
भृगुनाथ पटेल ने बताया कि दुकानदार उनके यहां किराये पर दुकान लेने आया तो उन्होंने उससे आईडी वगैरह मांगी थी। इस पर उसने भरोसे में लेते हुए कहा था कि शुक्रवार को पूजा-पाठ के बाद उद्घाटन हो जाने दीजिए, सब दे दूंगा।
उद्घाटन के साथ ही उसने घोषणा की कि आज पहला दिन है, इस वजह से वह आभूषणों की सफाई और उन्हें जोड़ने का काम मुफ्त में करेगा। यह सुनकर आसपास की आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं ने अपने आभूषण दुकानदार को दिए तो उसने शाम को आने को कहा।
महिलाएं शाम को अपना जेवर लेने पहुंचीं तो दुकान बंद और दुकानदार गायब मिला। महिलाओं की शिकायत पर अखरी चौकी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।