फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fraud incident at Varanasi in Daylight for name of checking bags Ghazipur businessman blew RS 8 lakh rupees

वाराणसी में दिनदहाड़े वारदात: चेकिंग के बहाने गाजीपुर के किराना कारोबारी से 8 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 24 Mar 2022 12:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Mar 2022 12:37 PM IST
सार

वाराणसी के कबीरचौरा-पियरी मार्ग पर गुरुवार को दिनदहाड़े दो युवक बैग जांचने के नाम पर व्यापारी तबरेज अहमद के आठ लाख रुपये उड़ा दिए। पुलिस की दो टीमें घटना की जांच में जुटी हैं। 
 

विज्ञापन
fraud incident at Varanasi in Daylight for name of checking bags Ghazipur businessman blew RS 8 lakh rupees
पीड़ित व्यापारी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कबीरचौरा स्थित होटल के पास बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार बदमाश चेकिंग के बहाने किराना कारोबारी का आठ लाख रुपये लूटकर भाग निकले। मौके पर पहुंची चौक पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों के जरिए बाइक सवार चार बदमाशों को चिह्नित किया। उनकी खोज में डीसीपी काशी ने दो टीमें गठित की है।

विज्ञापन


गाजीपुर के दिलदारनगर कुसी गांव निवासी तबरेज अहमद की दिलदारनगर में किराना की दुकान है। कारोबार के सिलसिले में तबरेज सुबह विभूति एक्सप्रेस से कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचा और स्टेशन से ई-रिक्शा के जरिए गोला दीनानाथ स्थित कारोबारी राजेश केशरी की दुकान पर गया।

विज्ञापन

दो बाइक पर सवार चार युवकों को पुलिस ने किया चिह्नित

पीड़ित तबरेज ने पुलिस को बताया कि यहां पांच लाख का भुगतान के बाद वह चार लाख नकदी बैग में रखा था और पांच लाख रुपये कमर में बांधा हुआ था। यहां से बेनियाबाग जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हो गया। कबीरचौरा मार्ग पर एक होटल के सामने सुबह 10 बजे एक व्यक्ति ने रिक्शा रुकवा लिया और कहा कि बैग की चेकिंग करनी है, सूचना मिली है कि तुम्हारे बैग में असलहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

fraud incident at Varanasi in Daylight for name of checking bags Ghazipur businessman blew RS 8 lakh rupees
सीसीटीवी फुटेज में दिखे टप्पेबाज - फोटो : अमर उजाला

इतना कहते ही बैग की चेकिंग शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने बैग में रखा तीन लाख नगद और कमर में बंधा पांच लाख रुपये छीनते हुए दो अन्य व्यक्तियों को दे दिया। इसके बाद उस युवक ने थप्पड़ भी जड़ा। इसके बाद दो बाइक पर सवार होकर तीनों कबीरचौरा की ओर भाग निकले। कुछ दूर तक बदमाशों के पीछे भी गया, आगे उनकी बाइक फिसली भी लेकिन भागने में सफल रहे।

दिनदहाड़े घटी इस घटना की जानकारी पियरी पुलिस चौकी पर देते हुए गोला दीनानाथ के अन्य कारोबारियों को दी। तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने मैदागिन से लेकर कबीरचौरा तक की दुकानों पर लगे सीसी कैमरों को खंगाला।

फुटेज में दो बाइक पर सवार चार युवकों को पुलिस ने चिह्नित भी किया है। डीसीपी काशी आरएस गौतम, एडीसीपी राजेश पांडेय और एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने भी पीड़ित व्यापारी से पूछताछ की। इस संबंध में डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज कर घटना की तफ्तीश की जा रही है। 

मैदागिन से ही कारोबारी के पीछे लगे थे लुटेरे

पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि बैग लेकर मैदागिन पहुंचे कारोबारी के पीछे लुटेरे मैदागिन से पीछे लगे। गोला दीनानाथ में पूरी रेकी के बाद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। फुटेज में संदिग्ध लुटेरों को देख आशंका जताई गई कि पहले भी टप्पेबाजी की एक या दो घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बहरहाल, बदमाश जिस तरफ भागे हैं, उधर के सीसी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है।  

लुटेरोें के बारे में इन नंबरों पर दें सूचना
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने चारों लुटेरों की फुटेज जारी करते हुए शहरवासियों और होटल, गेस्ट हाउस संचालकों से अपील किया कि इन लुटेरों को देखते ही पुलिस को सूचित करें। पुलिस आयुक्त ने सूचना देने के लिए 9454404383, 9454404402 नंबर जारी किया है।
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed