Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fraud case against Nilgiris, Piramal Finance 115 cases registered in Varanasi police station

UP: नीलगिरी, पीरामल फाइनेंस के खिलाफ धोखाधड़ी का केस, वाराणसी के इस थाने में दर्ज हैं 115 मामले

Tue, 21 Oct 2025 01:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 21 Oct 2025 01:21 PM IST
सार

वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के एक शख्स ने आरोप लगाया है। पीड़ित ने चेतगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि वृंदावन टाउनशिप में प्लाॅट लेने के लिए मुझे डीएचएफएल से लोन दिलाया गया था।

विज्ञापन
Fraud case against Nilgiris, Piramal Finance 115 cases registered in Varanasi police station
वाराणसी के चेतगंज थाने में दर्ज हुआ मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: जमीन दिलाने के एवज में 30 लाख की धोखाधड़ी मामले में नीलगिरी इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड और पीरामल फाइनेंस लिमिटेड (पूर्व में डीएचएफएल) के खिलाफ चेतगंज थाने में रविवार की रात मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


दशाश्वमेध थाना क्षेत्र शंकर कांड गली निवासी गणेश प्रसाद मिश्रा ने पुलिस को बताया कि मलदहिया स्थित इंडियन प्रेस काॅलोनी के नीलगिरी कार्यालय द्वारा वृंदावन टाउनशिप में प्लाॅट बुक कराया। 
विज्ञापन


डेवलपर ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से मुझे विशेष रूप से डीएचएफएल (अब पीरामल फाइनेंस लिमिटेड) से होम लोन लेने को कहा और मुझे परियोजना और डेवलपर की वास्तविकता का आश्वासन दिया। विश्वास पर 3855000 मूल्य की दो संपत्तियों की खरीद के लिए डीएचएफएल (अब पीरामल फाइनेंस लिमिटेड) से 31 लाख का ऋण लिया। अब तक 2907544 का भुगतान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

हालांकि, बाद में पता चला कि ऋण की मूल राशि के लिए केवल 123338 रुपये ही जमा किए गए हैं, शेष राशि आरबीआई के दिशा निर्देशों और स्थापित बैंकिंग मानदंडों का उल्लंघन करते हुए अत्यधिक दरों पर ब्याज के रूप में विनियोग की गई है। 

आगे की जांच में यह मालूम चला कि डेवलपर ने जानबूझकर अपने दायित्वों को पूरा नहीं किया है। डेवलपर और वित्तीय संस्थान दोनों ने धोखाधड़ी की है। चेतगंज इंस्पेक्टर विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि नीलगिरी और पीरामल फाइनेंस के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है।

चेतगंज थाने में ही दर्ज हैं 115 से ज्यादा मुकदमे 
जमीन में निवेश के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की आरोपी नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी विकास सिंह, एमडी पत्नी ऋतु सिंह, मैनेजर प्रदीप यादव समेत अन्य कर्मचरियों पर चेतगंज थाने में 115 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बिहार, झारखंड, कोलकाता, उत्तराखंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, एमपी और पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के पीड़ितों ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।

 पूर्व पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सीएमडी विकास, पत्नी ऋतु सिंह, मैनेजर प्रदीप यादव समेत अन्य कर्मचारियों को जेल भेजा था। बाद में कोर्ट से जमानत पर विकास सिंह और अन्य आरोपी जेल से बाहर आए। जमानत इन्हीं शर्तों पर मिली थी कि बाहर आए निवेशकों की पूंजी लौटाएंगे, हालांकि ऐसा नहीं करने पर 27 मई 2025 को दोबारा विकास सिंह और मैनेजर प्रदीप यादव को गिरफ्तार किया गया। अभी भी सैकड़ों पीड़ितों का पैसा फंसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed