{"_id":"5bc38ea9bdec22693e5a3174","slug":"fraud-at-wine-shop-on-the-name-of-excise-inspector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग के सिपाही ने इंस्पेक्टर बन ठेके पर मारा छापा, नकदी व शराब की बोतल लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी विभाग के सिपाही ने इंस्पेक्टर बन ठेके पर मारा छापा, नकदी व शराब की बोतल लूटी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखनऊ
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के सरोजनीनगर में रविवार शाम आबकारी विभाग का इंस्पेक्टर बनकर शराब के ठेके पर छापा मारा। कर्मचारियों को धमकाकर शराब की बोतल व गल्ले में रखी दस हजार नकदी लूट कर भाग निकले। संदेह होने पर सेल्समैन अजीत सिंह ने एक को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक, केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश दबिश दी जा रही है।
सरोजनीनगर के शांति नगर निवासी राजबहादुर का अमौसी रोड स्थित हनुमानपुरी में देसी शराब का ठेका है। दुकान पर मूलरूप से बाराबंकी निवासी व सरोजनीनगर के गौरी में किराए पर रहने वाला अजीत सिंह सेल्समैन है। अजीत के मुताबिक, रविवार शाम करीब सवा चार बजे दो युवक दुकान पर पहुंचे और खुद को आबकारी विभाग का इंस्पेक्टर बताते हुए देसी शराब के दो पौव्वे मांगे।
बाद में सेल्समैन से जांच करने का बहाना बनाकर एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने गल्ले से दस हजार रुपये निकाल लिए। संदेह होने पर सेल्समैन ने इसकी सूचना मैनेजर शशि कुमार सिंह के अलावा पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इस बीच दोनों फर्जी इंस्पेक्टर भागने लगे तो सेल्समैन ने लोगों की मदद से एक को धर दबोचा। जबकि उसका साथी भाग निकला।

फरार आरोपी आबकारी विभाग में सिपाही
प्रभारी निरीक्षक रामसूरत सोनकर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बनारस के पूनपुर का प्रदीप कुमार त्रिपाठी है। वह जौनपुर में आबकारी विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है। फरार आरोपी शैलेंद्र कुमार सिंह भी विभाग में सिपाही है। पुलिस को प्रदीप के पास से दो पौव्वे और 9150 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने जौनपुर जिले में आबकारी विभाग को मामले की सूचना दी है।