{"_id":"580e6c2f4f1c1bcf75bc2f35","slug":"four-suspects-on-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार संदिग्धों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार संदिग्धों पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 25 Oct 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरफोर्स परिसर की बाउंड्रीवाल फांद कर अंदर घुसने के मामले में सोमवार को कैंट थाने में चार अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ प्रतिबंधित क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से घुसने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एयरफोर्स परिसर के सिक्योरिटी आफीसर पुनीत चावला की तहरीर पर की गई है। वहीं, खुफिया विभाग का कहना है कि परिसर में घुसने वाले मजदूर थे। सभी खरबूजा शहीद स्थित बस अड्डे से रांची की बस पकड़कर घर जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने शोर मचाया कि भागो ठेकेदार आ रहा है, वह घर नहीं जाने देगा। इससे घबराकर चारों भागे और दीवार फांद कर अंदर घुस गए। जब उन्हें एहसास हुआ कि वे गलत स्थान पर आ गए हैं तो फिर दीवार फांद कर वापस भाग निकले।
एयरफोर्स परिसर में संदिग्धों के घुसने की सूचना पर कैंट पुलिस ने रविवार की शाम ही खरबूजा शहीद स्थित बस अड्डे से झारखंड के गुमला निवासी मजदूर सोमरा को हिरासत में लिया था। उससे रविवार की देर रात तक पूछताछ हुई लेकिन कोई ऐसी जानकारी नहीं मिली कि वह संदिग्ध है। इसके बावजूद वह सोमवार को भी कैंट पुलिस की हिरासत में ही रहा। उधर, एयरफोर्स परिसर और 39 जीटीसी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले रविवार की दोपहर एयरफोर्स परिसर में चार संदिग्धों के घुसने की सूचना से हड़कंप मच गया था। सेना की क्यूआरटी के अलावा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड, क्राइम ब्रांच, कैंट पुलिस ने परिसर में घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया था लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया था।