{"_id":"5ebaad1c8ebc3e908644e653","slug":"four-people-including-two-policemen-were-discharged-after-negative-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेगेटिव रिपोर्ट आने पर दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोग हुए डिस्चार्ज, अब केवल 30 ही अस्पताल में है भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेगेटिव रिपोर्ट आने पर दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोग हुए डिस्चार्ज, अब केवल 30 ही अस्पताल में है भर्ती
Tue, 12 May 2020 07:52 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 12 May 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
कोविड हॉस्पिटल से मंगलवार को दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अब तक 54 की छूट्टी जबकि एक की मौत हो चुकी है। वहीं आइसोलेशन वार्ड में केवल 30 मरीज ही रह गए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को बीएचयू लैब से कुल 36 सैंपल की रिपोर्ट आई और सभी नेगेटिव है। इसमें दो पुलिसकर्मियों में साथ ही एक अधिवक्ता और एक दवा कारोबारी को डिस्चार्ज किया गया। बताया कि दवा कारोबारी के संपर्क में आने वाले सभी 12 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
बीएचयू जांच के लिए भेजे गए 66 सैंपल
सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को कुल 66 सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। इसमे 34 सैंपल ईएसआइसी की फ्लू ओपीडी, पांच रिपीट सैंपल दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय और बीएचयू से 27 सैंपल भी शामिल हैं। अब तक कुल 3002 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसके सापेक्ष 2850 सैंपल का परिणाम आ गया है बताया कि 152 का परिणाम आना बाकी है।
विज्ञापन
