फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four more corona infected found in Ghazipur, number reached 321

गाजीपुर में चार और कोरोना संक्रमित मिले, संख्या पहुंची 321

Fri, 26 Jun 2020 07:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 26 Jun 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Four more corona infected found in Ghazipur, number reached 321
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

गाजीपुर जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का क्रम शुक्रवार को भी बना रहा। देर शाम कुल 263 लोगों की रिपोर्ट में चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सभी बाहर से आए हुए प्रवासी हैं। हालांकि वाराणसी के बीएचयू लैब में मशीन खराब होने के कारण रिपोर्ट आने में विलंब जरूर हो रहा है, लेकिन जिले में लगातार 11वें दिन भी कोरोना मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन


पिछले दस दिनों में कुल 129 मरीज मिलने से जिले में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जिला प्रशासन की नींद उड़ गई है। जिले में अब तक कुल 321 मरीज  मिल चुके हैं। इसमें 49 सक्रिय हैं। प्रशासन की ओर से इन मरीजों को सहेड़ी के कोविड लेवल वन शम्मे गौसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

शहर के प्रसादपुर छावनी लाइन में मिला मरीज 26 जून को दिल्ली से चल कर ट्रेन से गाजीपुर आया था। यह घर में ही होम क्वारंटीन था, लेकिन तबियत खराब होने के बाद 23 जून को इसकी सैंपलिंग की गई। इसी प्रकार देवकली ब्लाक के डंडापुर चिलार और महमूदपुर हथिनी में एक- एक मरीज मिले हैं। यह दोनों युवक मुंबई से ट्रेन से आए थे। 

डंडापुर का मरीज 21 जून को ट्रेन से वाराणसी और फिर वहां से रोडवेज की बस से गांव आया था। जबकि महमूदपुर हथिनी गांव का युवक 19 को पहले औड़िहार तथा फिर वहां से टेंपों से गांव गया था। चौथा मरीज मरदह ब्लाक के केलही गांव में पाया गया है। यह भी 21 जून को ट्रेन से बनारस तथा उसके बाद आटो से गांव आया था। 


इन सभी लोगों के पॉजिटिव आने के बाद अब घर वालों में भी भय व्याप्त हो गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी मौर्या ने बताया कि फिलहाल सभी को सहेड़ी अस्पताल भेजा जा रहा है। परिजनों को भी चिन्हित कर उनकी सैंपलिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed